
वीवो फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी इंडिया में अपनी ‘वी’ सीरीज की नई खेप लेकर आ रही है जिसमें दो स्मार्टफोन मॉडल Vivo V70 और Vivo V70 Elite लॉन्च किए जाएंगे। ब्रांड की ओर से अपकमिंग वी70 सीरीज को टीज़ कर दिया गया है जो फरवरी में भारतीय बाजार में एंट्री लेगी। वीवो V सीरीज के फोन अपने कैमरा और फोटोग्राफी स्किल्स के लिए पहचाने जाते हैं। नई वी70 सीरीज में भी कुछ ऐसा ही मिलेगा।
वीवो वी70 और वी70 एलिट इंडिया लॉन्च की जानकारी कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये दे दी है। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर सीरीज का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां मोबाइल की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल कंपनी ने फोन लॉन्च डेट का खुलासा तो नहीं किया है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि फरवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में इसे इंडियन मार्केट में उतार दिया जाएगा।
The countdown begins for the launch of most exciting
vivo V series phone. Stay tuned to know more.#vivoV70Series #ComingSoon #MomentsofJoy #ZEISSPortaritSoPro pic.twitter.com/iC8VQLhsO7— vivo India (@Vivo_India) January 30, 2026
सबसे पहले तो आपको बता दें कि वीवो ने आज तक इंडिया में अपनी ‘वी-सीरीज’ में कोई भी ‘एलिट’ मॉडल लॉन्च नहीं किया है। यानी Vivo V70 Elite ब्रांड का पहला फोन होगा जो इस टाइटल के साथ लाया जाएगा। यह स्मार्टफोन Vivo V70 से अधिक पावरफुल और एडवांस होगा। कीमत के मामले में भी वीवो वी70 एलिट फोन कुछ महंगा होगा और वीवो वी70 का रेट अपेक्षाकृत कुछ कम रखा जाएगा।
वीवो ने अनाउंस कर दिया है कि वी70 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन क्वालकॉम प्रोसेसर पर काम करेंगे। कंपनी के मुताबिक Vivo V70 को जहां Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लाया जाएगा वहीं Vivo V70 Elite Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। याद दिला दें कि पिछले साल Vivo V60 भी स्नेपड्रैगन जेन 4 पर आया था। यानी परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी ने इस बार कुछ नया नहीं किया है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वी70 सीरीज में Zeiss लेंस का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ लॉन्च करेगी। वहीं मोबाइल के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony OIS सेंसर, 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस और थर्ड अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।
प्राप्त जानकारी अनुसार Vivo V70 5G फोन को 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह flat AMOLED स्क्रीन होगी जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस के साथ HDR10+ का सपोर्ट मिलेगा है। यह वीवो का फोन इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगा और कंपनी इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश करेगी।

पावर बैकअप के लिए वीवो वी70 सीरीज स्मार्टफोन को कंपनी 6500mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारेगी। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज के बाद इस मोबाइल में 40 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग पाई जा सकती है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा। इस फोन में Bypass Charging तकनीक भी मिलेगी जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान बैटरी की जगह पर सीधे मदरबोर्ड को करंट सप्लाई करेगी।
Vivo V70 और Vivo V70 Elite इंडिया लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है लेकिन हमारा अनुमान है कि कंपनी 20 फरवरी से पहले इसे बाजार में उतार देगी। वहीं लगे हाथ आपको बता दें कि बीते महीने Vivo S50 स्मार्टफोन चाइना में लॉन्च हुआ था और अब यही मोबाइल इंडिया में Vivo V70 के रूप में रि-ब्रांड करके लाया जा सकता है। बहरहाल अपकमिंग वीवो फोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स आप 91मोबाइल्स पर पढ़ सकते हैं।









