
Honor इन दिनों अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में बड़ी बैटरी पर लगातार फोकस कर रहा है। कंपनी ने पूर्व में Honor Win और Win RT जैसे डिवाइस को 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया है। जबकि Honor Power 2 में 10,080mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसी बीच नए लीक में सामने आया है कि अपकमिंग Honor Magic 9 सीरीज में भी इसी बैटरी साइज के पैटर्न को फॉलो किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिपस्टर Smart Pikachu ने आगामी मैजिक 9 फोन की जानकारी शेयर की है। जिसके अनुसार Honor Magic 9 सीरीज फोटोग्राफी पर अपना फोकस बरकरार रख सकती है, लेकिन इस बार बैटरी बैकअप को भी बड़ा हाइलाइट बनाया जा सकता है। लीक के अनुसार, Magic 9 लाइनअप के स्मार्टफोंस में 8,000mAh से लेकर 9,000mAh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है। जो कि मौजूदा Magic सीरीज की तुलना में बड़ा अपग्रेड माना जा सकता है।

यदि मौजूदा Honor Magic 8 सीरीज की बात करें तो इसमें भी कंपनी ने दमदार बैटरी दी है। Honor Magic 8 में 6.58-इंच डिस्प्ले के साथ 7,000mAh की बैटरी मिलती है। जबकि Magic 8 Pro और Magic 8 RSR मॉडल्स में 6.71-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है साथ ही 7,100mAh बैटरी लगाई गई है। यह डिवाइस Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आते हैं। जिससे उम्मीद की जा रही है कि अगली जनरेशन में परफॉरमेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों में सुधार देखने को मिल सकता है।
लीक के अनुसार आगामी Honor Magic 9 सीरीज आने वाले Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर वाली हो सकती है। डिस्प्ले साइज को लेकर भी शुरुआती जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार स्टैंडर्ड Magic 9 में करीब 6.3-इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जबकि Magic 9 Pro और Magic 9 RSR वेरिएंट्स में लगभग 6.85-इंच का बड़ा पैनल देखने को मिल सकता है।

Honor Magic 9 सीरीज उन ग्राहकों के लिए हो सकती है जो फ्लैगशिप परफॉरमेंस, दमदार कैमरा और लंबा बैटरी बैकअप पसंद करते हैं। हालांकि, और जानकारी आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे। यह भी बता दें कि इस लाइनअप को आने में अभी कई महीने बाकि है इसलिए फिलहाल आप मैजिक 8 सीरीज को ही चुन सकते है। हम आपको आगे अपडेट आने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









