Infinix बना रही है दो सस्ते 5G फोन! सामने आई Hot 70 और Hot 70 Pro+ की डिटेल्स

Join Us icon

इनफिनिक्स ने पिछले साल जुलाई 2025 में अपनी ‘हॉट 60’ सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज का सस्ता 5जी फोन Infinix Hot 60 10,499 रुपये में इंडिया में लॉन्च हुआ था। वहीं ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने Infinix Hot 60 Pro और Hot 60 Pro+ उतारा था। अब इस स्मार्टफोन सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन मार्केट में एंट्री लेने के लिए तैयार है। ब्रांड द्वारा बेहद जल्द Infinix Hot 70 series को टेक मंच पर रिवील किया जा सकता है जिसके फोन मॉडल लिस्टिंग में सामने आ गए हैं।

इनफिनिक्स हॉट 70 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार हो रही है। इस सीरीज के तहत Infinix Hot 70 और Infinix Hot 70 Pro+ 5G फोन पेश होंगे। ये दोनों स्मार्टफोन IMEI database में लिस्ट हो गए हैं जिसे पेश्नेटगीक्ज़ वेबसाइट ने स्पॉट किया है। इस लिस्टिंग में अपकमिंग इनफिनिक्स हॉट 70 को X6895 मॉडल नंबर और हॉट 70 प्रो+ को X6898 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

आईएमईआई डाटाबेस में इन दोनों लॉन्च होने वाले इनफिनिक्स फोंस की स्पेसिफिकेशन्स या फीचर्स की जानकारी तो नहीं मिली है। लेकिन लिस्टिंग के बाद यह जरूर माना जा सकता है कि मोबाइल बाजार में आने के लिए तैयार हो रहे हैं और आने वाले एक दो महीनों में ही इन्हें टेक मार्केट में उतारा जा सकता है। हमारा अनुमान है कि Infinix Hot 70 15 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आएगा और Hot 70 Pro+ का रेट 25 हजार रुपये की रेंज में रखा जा सकता है।

इंडिया में बिक रहे Infinix Hot 60 की बात करें तो यह मोबाइल 5G+ टेक्नोलॉजी के साथ आया है। इस फोन में मौजूद यह 5जी तकनीक हाई-बैंड या मिड-बैंड स्पेक्ट्रम का यूज़ करते हुए घनी आबादी वाले ईलाकों में बेहतर 5जी सर्विस देती है। इसमें कम लेटेंसी और फास्ट 5जी इंटरनेट स्पीड मिलती है। यह मोबाइल 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ 10,499 रुपये में लॉन्च हुआ था जो MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर पर काम करता है।

Infinix Hot 60 Pro

इनफिनिक्स हॉट 60 5जी+ में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की एचडी+ पंच-होल डिस्प्ले लगी है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 60 5G+ स्मार्टफोन 5,200mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। बताते चलें कि फिलहाल अमेजर पर यह फोन 12,499 रुपये में बिक रहा है। यानी लॉन्च प्राइस से 2 हजार रुपये महंगा!

Infinix Hot 60 Pro की बात करें तो यह खुशबू वाला फोन है! इसे Scent Wave design पर बनाया है जिसका बैक पैनल किसी फूल की तरह महकता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की 1.5K AMOLED ​स्क्रीन दी गई है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G200 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर और 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ पावर बैकअप के लिए 5160mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here