कंफर्म: Snapdragon चिपसेट के साथ लॉन्च होगी Nothing Phone (4a) सीरीज, 5 मार्च को होगी एंट्री

Join Us icon

Nothing ने कुछ दिन पूर्व ही आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि Nothing Phone (4a) सीरीज 5 मार्च को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी। इस अपकमिंग सीरीज के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart पर माइक्रोसाइट भी लाइव है, जहां कंपनी एक के बाद एक प्रमुख फीचर्स टीज कर रही है। लेटेस्ट अपडेट में ब्रांड ने श्रृंखला के प्रोसेसर को लेकर डिटेल दी है। आइए, आगे विस्तार से जानते हैं फोंस में क्या खास मिलेगा।

कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट में पुष्टि की है कि Nothing Phone (4a) सीरीज में Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि अभी प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन पूर्व रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह डिवाइस Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आ सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार परफॉरमेंस दे सकता है।

पूर्व लीक के अनुसार लीक के अनुसार Nothing Phone (4a) Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। यह पिछली जनरेशन से बड़ा और ज्यादा स्मूथ अनुभव दे सकता है। साथ ही इसमें नया Glyph Matrix लाइटिंग सिस्टम भी देखने को मिल सकता है।

Nothing Phone (4a) Pro में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा मिलने की बात कही जा रही है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आ सकता है और 140x तक जूम सपोर्ट कर सकता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें यूनिबॉडी एल्यूमिनियम फ्रेम मिल सकता है।

Pro मॉडल में 5,080mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। डिवाइस में USB Type-C पोर्ट और IP65 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है। कंपनी के CEO Carl Pei पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि दोनों मॉडल्स में UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी।

Nothing Phone (4a) में पहले से ज्यादा स्मूद कर्व्स और 63 मिनी-LED से बना Glyph Bar दिया जा सकता है, जो नोटिफिकेशन और लाइटिंग इफेक्ट्स को और बेहतर बना सकता है डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED पैनल मिल सकता है, जो 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है।

Nothing Phone (4a) में ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 0.6x अल्ट्रा-वाइड व्यू और 70x तक जूम सपोर्ट शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। बैटरी लाइफ में भी सुधार की उम्मीद है और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

स्टोरेज और कलर ऑप्शन दोनों मॉडलों में अलग-अलग हो सकते हैं। Nothing Phone (4a) को 256GB स्टोरेज के साथ 8GB और 12GB रैम विकल्प में लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए ब्लैक और वाइट दोनों वैरियंट उपलब्ध रह सकते हैं। जबकि पिंक और ब्लू रंग केवल 12GB मॉडल तक सीमित हो सकते हैं। वहीं, Phone (4a) Pro को 8GB+128GB और 12GB+256GB स्टोरेज में पेश किए जाने की संभावना है। इसके लिए ब्लैक और सिल्वर दोनों वैरियंट मिल सकते हैं, जबकि पिंक कलर हाई-एंड मॉडल में दिया जा सकता है। इनकी कीमत 40 से 50 हजार रुपये तक जा सकती है।

यदि आप भी यूनिक लुक और अच्छे परफॉरमेंस वाले डिवाइस तलाश रहे हैं तो इनके लिए रुक सकते हैं। हम आपको 5 मार्च के लॉन्च पर इनका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here