
Nothing की अपकमिंग Nothing Phone (4a) सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि इस बार ग्राहकों नया Glyph Bar नोटिफिकेशन सिस्टम देखने को मिलेगा। बता दें कि इस लाइनअप में Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro 5 मार्च को आएंगे। इसकी यूरोपीय कीमत भी शेयर की गई है। आइए, आगे अब तक आई जानकारी विस्तार से जानते हैं।
सबसे बड़ा बदलाव इस बार Nothing Phone (4a) सीरीज में Glyph इंटरफेस में देखने को मिलेगा। Nothing ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए पुष्टि की है कि Phone (4a) सीरीज में Glyph Bar नाम का नया नोटिफिकेशन सिस्टम होगा। इसमें नौ स्वतंत्र रूप से कंट्रोल किए जा सकने वाले मिनी LED लाइट्स होंगी। जिन्हें यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकेंगे।
Phone (3) introduced Glyph Matrix: 489 mini LEDs, symbols instead of light patterns, and Glyph Tools for timers and battery % progress. Essential Notifications also let you assign signs/phrases to contacts – no need to check your screen. pic.twitter.com/Ro1j7QFCHr
— Nothing (@nothing) February 20, 2026
कंपनी का दावा है कि यह नया Glyph Bar पिछले (a) सीरीज मॉडल की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा ब्राइट होगा और इसमें ज्यादा नेचुरल, न्यूट्रल, ब्लीड-फ्री चमक के लिए पेटेंटेड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
Nothing ने सोशल मीडिया पर एक नई इमेज भी शेयर की है, जिसमें अपकमिंग Phone (4a) सीरीज का रियर डिजाइन साफ नजर आ रहा है। तस्वीर में डुअल रियर कैमरा सेटअप को हॉरिजॉन्टल पिल-शेप मॉड्यूल में दर्शाया गया है। जिसके आसपास नया Glyph Bar LED सिस्टम नजर आता है। दाईं ओर छोटी-छोटी LED स्ट्रिप्स दिखाई दे रही हैं, जिन्हें कंपनी पहले ही 9 इंडिपेंडेंट मिनी LEDs के रूप में कंफर्म कर चुकी है।
Built different.
Phone (4a). 5 March, 10:30 GMT. pic.twitter.com/n3ZtbTmYIv— Nothing (@nothing) February 23, 2026
डिजाइन में ट्रांसपेरेंट एलिमेंट्स, इंडस्ट्रियल स्क्रू फिनिश और सिग्नेचर रेड एक्सेंट भी दिखा है। जो Nothing की यूनिक डिजाइन लैंग्वेज को आगे ले जा रहा है। यह इमेज साफ संकेत देती है कि इस बार कंपनी नोटिफिकेशन लाइटिंग को पहले से ज्यादा कस्टमाइज्ड और विजुअली इम्पैक्टफुल बनाकर ला रही है।
प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने आधिकारिक रूप से कंफर्म किया है कि दोनों मॉडल Snapdragon चिपसेट के साथ आएंगे। पहले की Geekbench लिस्टिंग के अनुसार Nothing Phone (4a) में Snapdragon 7s Gen 4 SoC मिलने की संभावना है। वहीं, लीक के मुताबिक Pro मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 SoC दिया जा सकता है, हालांकि इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार Phone (4a) का 8GB+256GB वैरियंट फ्रांस, बेल्जियम और इटली में €409 यानी करीब 43,933 रुपये में आ सकता है। जबकि जर्मनी और स्पेन में इसकी कीमत €389 यानी लगभग 41,785 रुपये रखी जा सकती है। इसका 12GB वैरियंट क्रमशः €449 करीब 48,230 रुपये और €429 करीब 46,081 रुपये तक का हो सकता है।
Nothing Phone (4a) Pro की बात करें तो 8GB+128GB मॉडल €499 करीब 53,601 रुपये और €479 करीब 51,446 रुपये में आ सकता है। जबकि 12GB+256GB वैरियंट की कीमत €569 करीब 61,112 रुपये और €549 करीब 58,964 रुपये रखी जा सकती है।

आगामी Nothing Phone (4a) सीरीज खास तौर पर उन ग्राहकों को लुभा सकती है जो यूनिक डिजाइन, कस्टमाइज्ड नोटिफिकेशन लाइटिंग और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पसंद करते हैं। यानी यह युवाओं और कुछ अलग लेने वालों को ज्यादा पसंद आ सकता है। इस प्राइस रेंज में इसे Samsung, Xiaomi और OnePlus के मिड-रेंज स्मार्टफोंस से कड़ी टक्कर मिल सकती है। हालांकि और फीचर्स सामने आने के बाद ही असल मुक़ाबले का पता चल पाएगा।
यदि आप अलग डिजाइन, नोटिफिकेशन-कस्टमाइजेशन फीचर से लैस और Snapdragon प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Nothing Phone (4a) सीरीज बढ़िया विकल्प हो सकती है। आप इसके लिए वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इससे जुड़ा अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।









