
OnePlus अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 15T को लेकर लगातार जानकारियां शेयर कर रहा है। इसी बीच आज कंपनी ने नया आधिकारिक पोस्टर जारी किया है, जिसमें फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन कंफर्म हुए हैं। यह भी पुष्टि हुई है कि इसे इसी महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह पावरफुल कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन के रूप में पेश होगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
नए पोस्टर के अनुसार OnePlus 15T का डिजाइन काफी हद तक OnePlus 15 जैसा ही दिख रहा है। फोन में क्लीन और आकर्षक रियर पैनल देखने को मिलता है, जबकि कैमरा मॉड्यूल को ऊपर की ओर कोने में प्लेस किया गया है। लुक के मामले में कंपनी ने इसे स्लीक और प्रीमियम रखने की कोशिश की है। पोस्टर में यह भी दर्शाया गया है कि फोन दो रंगों में उपलब्ध होगा। जिनमें एक ग्रीन कलर और दूसरा डार्क शेड शामिल है, जो ब्राउन या ग्रेफाइट जैसा दिखाई देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा यह डिवाइस वाइट कलर ऑप्शन में भी लॉन्च हो सकता है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार OnePlus 15T में 6.32-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले की खासियत यह होगी कि इसके चारों तरफ बेहद पतले और एक जैसे (symmetrical) बेजेल्स देखने को मिल सकते हैं। जिससे फोन का लुक काफी प्रीमियम लग सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी उम्मीद है, जो फास्ट और ज्यादा सुरक्षित माना जा सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो हाल ही में सामने आई Geekbench लिस्टिंग के अनुसार आगामी OnePlus 15T स्मार्टफोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट फ्लैगशिप लेवल अनुभव देने के लिए जाना जाता है। AnTuTu बेंचमार्क पर इस डिवाइस ने लगभग 4.45 मिलियन का स्कोर हासिल किया है, जो इसे हाई-एंड स्मार्टफोंस की रेस में आगे रख सकता है। यानी यह डिवाइस गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स के इस्तेमाल के लिए बढ़िया साबित हो सकता है।
बैटरी के मामले में भी OnePlus 15T खास हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो इस साइज के फोन के लिए काफी बड़ी मानी जा सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। जिससे फोन बहुत कम समय में चार्ज हो सकेगा। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर रन कर सकता है। जिससे यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर ऑप्टिमाइजेशन मिलने की संभावना है।
कैमरा की बात करें तो OnePlus 15T फोन में 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात सामने आई है। जो लंबी दूरी की फोटोग्राफी के शानदार साबित हो सकता है। खास बात यह है कि इतने बड़े कैमरा सेंसर और पेरिस्कोप लेंस के बावजूद इसका कैमरा बंप काफी स्लिम नजर आया है। जिससे फोन का डिजाइन ज्यादा उभरा हुआ नहीं लगेगा। इसके अलावा यह स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है। यानी धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिल सकती है।
अभी तक सामने आई जानकारी से साफ है कि OnePlus 15T को कंपनी एक कॉम्पैक्ट और पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप लेकर आएगी। इसका दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और पेरिस्कोप कैमरा इसे तगड़ा कॉम्पैक्ट विकल्प बना सकता है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो इस स्मार्टफोन का थोड़ा बदला हुआ वर्जन OnePlus 15s ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार 15s डिवाइस इस साल की दूसरी तिमाही में दस्तक दे सकता है। हम आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।












