OnePlus Nord CE 6 में मिलेगी 8000mAh बैटरी! भारत में लॉन्च से पहले डिटेल्स लीक

Join Us icon

OnePlus अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा सकता है। जहां ब्रांड पहले ही OnePlus Nord 6 का लॉन्च 7 अप्रैल को कंफर्म कर चुका है। इसी बीच खबर है कि कंपनी जल्द ही भारत में OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite को भी लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि इन फोंस की एंट्री मई 2026 में हो सकती है। यह जानकारी 91mobiles के जरिए सामने आई है। आइए, आगे लीक डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।

लीक के अनुसार OnePlus Nord CE 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी हो सकती है। यह बैटरी सिलिकॉन-कार्बन तकनीक पर आधारित बताई जा रही है, जो अब तक आई बैटरी की तुलना में ज्यादा क्षमता और बेहतर बैकअप दे सकती है। तुलना करें तो पूर्व मॉडल OnePlus Nord CE 5 में 7100mAh बैटरी दी गई थी, यानी इस बार कंपनी बैटरी को और बड़ा कर सकती है।

नई 8000mAh बैटरी के साथ कंपनी दो दिन तक की बैटरी लाइफ का दावा कर सकती है, जो इस सेगमेंट में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। परफॉरमेंस की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 में 8GB RAM मिलने की बात सामने आई है। जो इसका बेस वैरियंट हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 12GB RAM का ऑप्शन भी पेश कर सकती है, हालांकि आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतज़ार करना होगा।

कलर्स के मामले में फोन कम से कम दो कलर ऑप्शंस Black और White में लॉन्च किया जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो लीक के अनुसार इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जो squircle मॉड्यूल में दिया जा सकता है। साथ ही फोन में मैट-ब्लैक फिनिश देखने को मिल सकती है, जो इसे प्रीमियम लुक दे सकता है।

OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite दोनों को मई 2026 में भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। संभावना है कि कंपनी अप्रैल से इन फोंस को टीज करना शुरू कर सकती है। यह OnePlus Nord 6 के लॉन्च के बाद संभव हो सकता है।

आगामी मोबाइल्स के लॉन्च के साथ OnePlus भारत में अपनी सर्विस नेटवर्क को भी मजबूत कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि वह देश में अपने आफ्टर-सेल्स सर्विस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 600 से ज्यादा कर रहा है, जिससे यूजर्स को बेहतर सपोर्ट मिल सकेगा।

आगामी OnePlus Nord CE 6 उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प बन सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, भरोसेमंद परफॉरमेंस और मिड-रेंज कीमत में प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं। यदि इसकी कीमत कम होती है तो यह फोन सेगमेंट में बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here