
vivo ने चीन में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन vivo X300s लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे मोबाइल फोटोग्राफी, एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और AI-आधारित इमेजिंग फीचर्स के साथ लेकर आई है। इस डिवाइस के साथ कंपनी ने 200mm G2 टेलीकन्वर्टर एक्सेसरी भी लॉन्च की है। जो स्मार्टफोन फोटोग्राफी को नए लेवल पर ले जा सकती है। आइए, आगे फोन की फुल डिटेल्स जानते हैं।
vivo X300s में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED पैनल दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह vivo X सीरीज का पहला फोन है जिसमें इतना हाई रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह 8T LTPO टेक्नोलॉजी और Q10 Plus ल्यूमिनसेंट सब्सट्रेट पर बना है, जो बेहतर पावर एफिशिएंसी और ब्राइटनेस प्रदान करता है। फोन में 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और DC डिमिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे आंखों पर कम स्ट्रेन पड़ता है। ब्राइटनेस की बात करें तो यह 2000 निट्स तक की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस और 4500 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस तक दे सकता है। इसके अलावा, यह 100% P3 कलर गमट को कवर करता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो vivo X300s में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 3nm प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप परफॉरमेंस प्रदान करेगा। इसके साथ कंपनी का इन-हाउस V3+ इमेजिंग चिप भी दिया गया है, जो रियल-टाइम इमेज प्रोसेसिंग, लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो स्टेबिलाइजेशन को बेहतर बना सकता है। LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ यह डिवाइस मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग के शानदार साबित हो सकता है।
कैमरा के मामले में vivo X300s को प्रो-लेवल फोटोग्राफी डिवाइस के रूप में पेश किया गया है। इसमें 200MP का Samsung HPB प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसका साइज 1/1.4-इंच है और यह CIPA 4.5 ग्रेड इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Sony LYTIA 602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जिसमें ZEISS APO सर्टिफिकेशन मिलता है और 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। इसमें ZEISS T* कोटिंग भी दी गई है, जो बेहतर कलर और कम रिफ्लेक्शन प्रदान करती है।
vivo X300s फोन में नया Zoom Flash II फीचर भी दिया गया है, जिसमें नए LED मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है और यह 14% बेहतर कलर रेंडरिंग इंडेक्स देता है। साथ ही इसमें 10 से ज्यादा फिल्म-स्टाइल लाइटिंग प्रोफाइल्स मिलती हैं, जिससे ग्राहकों को अलग-अलग क्रिएटिव लुक्स में फोटो क्लिक करने का अनुभव मिल जाएगा।
AI फीचर्स को भी इस बार काफी अपग्रेड किया गया है। vivo X300s में Blueprint Color Palette फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स खुद अपने फोटो फिल्टर्स को कस्टमाइज कर सकते हैं, सेव कर सकते हैं और शेयर भी कर सकते हैं। वहीं, AI Creation Camera अलग-अलग थीम जैसे anime cosplay और Hanfu फोटोग्राफी के हिसाब से खुद को एडजस्ट करता है और शूटिंग के दौरान ही इमेज को ऑप्टिमाइज कर सकता है। जिससे बेहतर और स्टेबल आउटपुट मिल सकता है।
बैटरी की बात करें तो vivo X300s में 7100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग, 40W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 रेटिंग, इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 7 और Hi-Fi ऑडियो जैसे फीचर्स हैं।
vivo ने फोन के साथ 200mm G2 टेलीकन्वर्टर भी पेश किया है, जो सिर्फ 153 ग्राम वजन और 96mm लंबाई के साथ काफी कॉम्पैक्ट है। इसमें 15-एलिमेंट ऑप्टिकल सिस्टम दिया गया है और यह ZEISS APO स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि यह 200mm पोर्ट्रेट वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है, जो मोबाइल फोटोग्राफी के लिए बड़ा अपग्रेड माना जा सकता है।

कीमत की बात करें तो vivo X300s का 12GB + 256GB वैरियंट 4,999 युआन यानी करीब करीब 68,300 रुपये में लॉन्च हुआ है। वहीं, 16GB + 512GB मॉडल 5,499 युआन यानी तकरीबन 75,200 रुपये, 16GB + 512GB का 5,999 युआन यानी लगभग 82,000 रुपये और टॉप 16GB + 1TB वैरियंट 6,999 युआन यानी इंडियन करेंसी के अनुसार 95,700 रुपये में उपलब्ध होगा। इसकी सेल 3 अप्रैल से चीन में शुरू की जाएगी।
यदि आप दमदार कैमरा सेटअप, एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी वाला प्रीमियम रेंज फोन देख रहे हैं और चीन में हैं तो vivo X300s चुन सकते हैं। बता दें कि इस मॉडल के साथ vivo X300 Ultra भी लॉन्च हुआ है जिसकी डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और ऐसे ही अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।











