OnePlus Pad 3 Pro हो रहा है इंडिया में लॉन्च! मिलेगा OnePlus 15 वाला प्रोसेसर

Join Us icon

OnePlus Pad 3 16GB RAM और बड़ी 12140mAh battery के साथ पिछले साल इंडिया में लॉन्च हुआ था। अब कंपनी इसका ‘प्रो’ मॉडल लेकर आ रही है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस अपकमिंग टैबलेट को टीज़ कर दिया है। ब्रांड की ओर से इस डिवाइस का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन माना जा रहा है​ कि अब OnePlus Pad 3 Pro इंडिया में लॉन्च होने वाला है।

OnePlus Pad 3 Pro इंडिया लॉन्च करीब आ रहा है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कंपनी ने इस टैबलेट की टीज़र इमेज पोस्ट कर दी है। इस ट्वीट में कंपनी ने Exceptional Power टैगलाइन का इस्तेमाल किया है जो इसकी परफॉर्मेंस पावर को दर्शाती है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक कंपनी आधिकारिक तौर पर वनप्लस पैड 3 प्रो की इं​डिया लॉन्च डेट से पर्दा उठा देगी।

गौरतलब है कि आने वाली 21 अप्रैल को चाइना में OPPO Pad 5 Pro लॉन्च हो रहा है। इस बात के पूरे आसार है कि यही ओपो टैबलेट इंडिया में नया वनप्ल्स पैड बनकर आएगा। चीन में ओपो पैड 5 प्रो को प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट किया जा चुका है और कंपनी द्वारा इस अपकमिंग टैबलेट की फोटो और फीचर्स की जानकारी भी दी जा चुकी है। यह टैबलेट Dawn Gold, Mocha Brown और Monet Purple कलर में बिकेगा।

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि ओपो पैड 5 प्रो Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यही क्वालकॉम प्रोसेसर OnePlus Pad 3 Pro में भी देखने को मिल सकता है। बताते चलें कि स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सीपीयू है जो 4.74गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फ्लैगशिप फोन OnePlus 15 में भी यही चिपसेट लगा है।

OPPO Pad 5 Pro

OnePlus Pad 3 Pro को 3.4K Ultra HD स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। ओपो पैड 5 प्रो में भी कंपनी ने इसी डिस्प्ले को दिए जाने का खुलासा कर दिया है। उम्मीद है कि इन ओपो और वनप्लस के टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलेगी। बताते चलें कि OnePlus Pad 3 को 13.2-इंच की 3.4K स्क्रीन पर लाया गया था जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 315ppi का सपोर्ट मिलता है।

वनप्लस पैड 3 प्रो की ही बात करें तो सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह टैबलेट LPDDR5X RAM + UFS 4.1 storage पर लाया जा सकता है। OnePlus Pad 3 में जहां 12140एमएएच बैटरी दी गई है वहीं Pad 3 Pro को भी 12000एमएएच से बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं डिवाइस को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है।

OnePlus Pad 3

OnePlus Pad 3 की ही बात करें तो यह टैबलेट Snapdragon 8 Elite पर काम करता है और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें ग्रैफीन कॉम्पोज़िट मटेरियल वाला वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। इंडिया में इस टैबलेट के 12GB RAM + 256GB Storage का प्राइस 49,999 रुपये और 16GB RAM + 512GB Storage का लॉन्च प्राइस 52,999 रुपये है।

वनप्लस पैड 3 OxygenOS 15 पर काम करता है जिसमें कई AI Features भी शामिल हैं। कंपनी इसके साथ वनप्लस Stylo 2 भी लेकर आई थी जिसे 16,000 लेवल्स की प्रेशर सेंसिंग के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इस टैबलेट के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। OnePlus Pad 3 Pro लॉन्च डिटेल्स के ​लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here