Oppo Pad 5 Pro 13.2-इंच 144Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ चीन में हुआ लॉन्च

Join Us icon

Oppo ने नया प्रीमियम टैबलेट Oppo Pad 5 Pro चीन में लॉन्च किया है। हालांकि इस डिवाइस पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह 2026 के लिए Oppo की टैबलेट लाइनअप को नए लेवल पर ले जाता दिख रहा है। क्योंकि इसके फीचर्स शानदार हैं। यह उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन बनकर सामने आया है जो टैब में ही गेमिंग सहित हर तरह का काम स्मूथ तरीके से करना चाहते हैं। आइए, आगे कीमत और खूबियां विस्तार से जानते हैं।

Oppo Pad 5 Pro में 13.2-इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 3392×2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 7:5 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। यह डिस्प्ले 30Hz से 144Hz तक का एडाप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला है इसमें 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। इसके अलावा DCI-P3 कलर कवरेज और करीब 0.7 DeltaE वैल्यू के साथ यह एक्यूरेट कलर आउटपुट दे सकता है। Dolby Vision और HDR Vivid सपोर्ट के साथ-साथ TUV सर्टिफाइड आई प्रोटेक्शन और DC डिमिंग जैसे फीचर्स लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम असर डालने में मदद करते हैं।

परफॉरमेंस की बात करें तो Oppo Pad 5 Pro में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसे LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ लाया गया है। इसमें CPU और GPU एफिशिएंसी में सुधार देखने को मिलेगा। जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव और स्मूद होगा। टैबलेट हाई फ्रेम रेट गेमिंग को भी सपोर्ट करता है, जहां कुछ गेम्स 144Hz तक रन कर सकते हैं और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट इसे लंबे समय तक परफॉरमेंस प्रदान कर सकता है।

बैटरी के मामले में Oppo Pad 5 Pro दमदार है, क्योंकि इसमें 13,380mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह सेटअप लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और वर्क यूसेज के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यूजर्स को पूरे दिन का बैकअप मिल सकता है। डिवाइस में 13MP का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Oppo Pad 5 Pro टैबलेट Android 16 आधारित ColorOS 16 पर रन करता है। इसमें मल्टी-विंडो सपोर्ट, PC-लेवल WPS टूल्स, एडवांस फाइल मैनेजमेंट और क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही स्टाइलस सपोर्ट, AI बेस्ड नोट ऑर्गनाइजेशन और फोन-पीसी के साथ बढ़िया इंटीग्रेशन इसे प्रोडक्टिविटी के लिए और बेहतर बनाता है।

मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Oppo Pad 5 Pro में 8-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जबकि कीबोर्ड जैसे एक्सेसरीज इसे लैपटॉप जैसा वर्कफ्लो देने में मदद करते हैं। बड़ी बैटरी के बावजूद यह टैबलेट 5.94mm पतला है और इसका वजन करीब 672 ग्राम है।

कीमत की बात करें तो Oppo Pad 5 Pro का 8GB+256GB वैरियंट 3,799 युआन (करीब 52,261 रुपये) में लॉन्च हुआ है। वहीं, 12GB+256GB मॉडल की कीमत 3,999 युआन (लगभग 55,012 रुपये), 12GB+512GB वैरियंट 4,499 युआन (करीब 61,890 रुपये) और टॉप 16GB+512GB मॉडल 4,999 युआन (करीब 68,773 रुपये) में उपलब्ध है। यह टैबलेट Dawn Gold, Mocha Brown और Monet Purple जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शंस में चीन में मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here