11000mAh बैटरी के साथ नया फोन ला सकता है Honor, लीक में सामने आई डिटेल्स

Join Us icon

Honor स्मार्टफोन बैटरी सेगमेंट में लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। कंपनी पहले ही Honor Power 2 और Honor Win जैसे डिवाइस के जरिए 10,000mAh बैटरी वाले फोन बाजार में लॉन्च किए हैं। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रांड अगला मोबाइल 11,000mAh बैटरी के साथ लेकर आ सकता है। उम्मीद है इससे शानदार बैकअप मिल सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार कंपनी ने एक नई बैटरी पर ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है, जिसकी रेटेड कैपेसिटी 10,690mAh और टिपिकल कैपेसिटी 11,000mAh बताई जा रही है। हालांकि फिलहाल इस बैटरी के साथ आने वाले स्मार्टफोन का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह डिवाइस कंपनी के मौजूदा बैटरी रिकॉर्ड को पछाड़ सकता है।

honor-11000mah-battery-phone-leak

तुलना के लिए Honor Power 2 फिलहाल कंपनी का सबसे बड़ा बैटरी वाला स्मार्टफोन है, जिसमें 10,080mAh की बैटरी दी गई है। यह डिवाइस 80W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इससे पहले कंपनी ने Honor Power को 8,000mAh बैटरी और 66W चार्जिंग के साथ लॉन्च किया था।

आगामी 11,000mAh बैटरी वाले इस नए Honor फोन के फीचर्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन Honor Power 2 को देखकर इसके संभावित फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि Power 2 में कंपनी ने 10,080mAh की बड़ी बैटरी को सिर्फ 7.98mm स्लिम बॉडी में फिट किया था। जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है।

Honor Power 2 स्मार्टफोन में 6.79-इंच का OLED LTPS फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन (2600 x 1200 पिक्सल) के साथ आता है। इसके अलावा 8,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 3,840Hz PWM डिमिंग जैसी फीचर्स भी मिलते हैं, जो बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस और आंखों की सुरक्षा देते हैं।

परफॉरमेंस के लिए Honor Power 2 में Dimensity 8500 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा (OIS के साथ), 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 16 आधारित MagicOS 10 पर काम करता है।

यदि Honor वाकई 11,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करता है, तो यह इंडस्ट्री में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है। यह उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ को सबसे आगे रहते हैं। फिलहाल इस अपकमिंग डिवाइस को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ट्रायल प्रोडक्शन शुरू होने से लगता है कि कंपनी जल्द ही इसे लेकर आ सकती है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। इसलिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here