10000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ सकते हैं Redmi Note 17 Pro+ और Pro Max, डिटेल्स लीक

Join Us icon

Redmi की अपकमिंग Note सीरीज को लेकर बड़ा लीक सामने आया है, जिसमें Redmi Note 17 Pro+ और Redmi Note 17 Pro Max के कुछ दमदार फीचर्स का खुलासा हुआ है। यह जानकारी टिप्स्टर Tech Home ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है, जिससे लगता है कि कंपनी इस बार Note 17 Pro सीरीज में बड़े अपग्रेड देने की तैयारी में है। हालांकि इसके आने में कई महीने लगेंगे। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार Redmi Note 17 Pro+ और Pro Max में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जो हाई रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। यह स्क्रीन क्वालिटी मिड-रेंज सेगमेंट में यूजर्स को प्रीमियम एक्सपीरियंस प्रदान कर सकती है।

परफॉरमेंस की बात करें तो इन स्मार्टफोंस में Dimensity सीरीज का मिड-रेंज प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो डेली यूज और गेमिंग के लिए अच्छा हो सकता है। हालांकि, अभी सटीक चिपसेट का नाम सामने नहीं आया है।

कैमरा सेगमेंट में कंपनी बड़ा अपग्रेड दे सकती है। लीक के अनुसार, Redmi Note 17 Pro+ और Pro Max फोंस में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो संभवतः HPE सेंसर पर आधारित हो सकता है। यह सेटअप फोटो और वीडियो क्वालिटी को नए लेवल पर ले जा सकता है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो मोबाइल फोटोग्राफी को आगे रखते हैं।

सबसे बड़ा हाइलाइट Redmi Note 17 Pro+ और Pro Max की बैटरी हो सकती है। लीक के अनुसार, Redmi Note 17 Pro+ और Pro Max में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाले रेडमी स्मार्टफोंस बन सकते हैं।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो लीक के मुताबिक, इन आगामी रेडमी मोबाइल्स में मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। जिससे फोन ज्यादा प्रीमियम फील दे सकते हैं। साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

अपकमिंग Redmi Note 17 Pro+ और Pro Max मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, इनकी बड़ी बैटरी, 200MP कैमरा और प्रीमियम डिजाइन ग्राहकों को पहले से ज्यादा लुभा सकता है। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से इन फोंस को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में और भी अपडेट मिल सकते हैं। इसलिए आप 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here