
स्मार्टफोंस का प्राइस बढ़ रहा है और मोबाइल महंगे हो रहे हैं। अगर आप भी कोई नया फोन खरीदना चाह रहे हैं और बजट ज्यादा नहीं है तो, इस सप्ताह इंडिया में कुछ नए सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं। भारतीय बाजार के अलावा विदेशी मार्केट्स में भी कई बड़े फ्लैगशिप फोन इस हफ्ते पेश होने जा रहे हैं। 20 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन के नाम और उनके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जुड़ी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Tecno Pop X 5G
लॉन्च डेट – 20 अप्रैल

सस्ता 5जी फोन टेक्नो पॉप एक्स 20 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। इसे 6GB RAM पर लाया जाएगा जिसके साथ 12जीबी वचुर्अल रैम का सपोर्ट भी मौजूद रहेगा। यानी फिजिकल और वचुर्अल मिलकर इस वेरिएंट को 18GB RAM (6जीबी+12जीबी) की ताकत देगी। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500एमएएच बैटरी मिलेगी जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी और IP64 Pro रेटिंग पर लाया जाएगा। इसमें USRP 3.0 टेक्नोलॉजी भी मिलेगी जो नेटवर्क स्पीड को 8X तक बढ़ा सकती है।
Redmi A7 4G
लॉन्च डेट – 21 अप्रैल

21 अप्रैल को इंडिया में रेडमी ए7 सीरीज पेश की जाएगी जिसमें Redmi A7 4G फोन लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि यह बड़ी बैटरी वाला सस्ता मोबाइल 6300mAh बैटरी पर लॉन्च होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच स्क्रीन दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन को बाजार में 4 जेनरेशन की OS अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया जाएगा। वहीं ग्राहकों को इस सस्ते मोबाइल में Circle to Search और कई AI एडिटिंग फीचर्स भी मिलेंगे।
Motorola Edge 70 Pro
लॉन्च डेट – 22 अप्रैल

मोटोरोला ऐज 70 प्रो 5जी फोन 22 अप्रैल को भारतीय बाजार में रिलीज होगा। इसे MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट पर लाया जाएगा जिसके साथ 12GB LPDDR5X RAM का सपोर्ट भी मिलेगा। यह अपकमिंग 5जी फोन 4600mm² वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम से लैस होगा। ऐज 70 प्रो में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें Sony LYT710 सेंसर मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए बड़ी 6500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद रहेगा।
OPPO Find X9s Pro
लॉन्च डेट – 21 अप्रैल (चीन)

ओपो फांइड एक्स9एस प्रो 21 अप्रैल को चाइना में लॉन्च होगा जो बाद में इंडियन मार्केट में भी एंट्री लेगा। चर्चा है कि इस ओपो मोबाइल को 6.32 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले पर लाया जा सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और 16GB RAM मिल सकती है। यह 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला ओपो मोबाइल होगा जिसे फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेंसर दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो फाइंड एक्स9एस प्रो में 7,025mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट का सपोर्ट मिल सकता है।
OPPO Find X9 Ultra
लॉन्च डेट – 21 अप्रैल (चीन)

ओपो की फाइंड एक्स9 सीरीज का सबसे पावरफुल मोबाइल 21 अप्रैल को चाइना में एंट्री लेगा। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लाया जा सकता है जिसके साथ LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP + 50MP + 200MP + 50MP क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें Sony LYT901 मेन सेंसर के साथ Sony LYT600, OmniVision OV52A 3x और Samsung JNL 10x लेंस भी शामिल हो सकते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए 7050mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Honor 600
लॉन्च डेट – 23 अप्रैल (ग्लोबल)

ऑनर 600 5जी फोन 23 अप्रैल को फ्रांस में लॉन्च होगा। इसे क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। लीक के अनुसार 8GB RAM पर आएगा और 256GB व 512GB storage पर बिकेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल वाला डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 6400mAh बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 60वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह Honor 600 5G 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.57-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है।
Honor 600 Pro
लॉन्च डेट – 23 अप्रैल (ग्लोबल)

ऑनर 600 प्रो 5जी फोन को 12GB RAM और Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 4 प्रोसेसर के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6.57-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। इसमें 80वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 6400mAh बैटरी मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल telephoto लेंस मिल सकता है। वहीं फ्रंट पर 50-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

















