50MP Selfie कैमरा के साथ लॉन्च होगा vivo V80 FE 5G फोन, मिलेगी बड़ी 7000mAh बैटरी

Join Us icon

vivo V80 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो चुका है जो 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। ग्लोबल मार्केट में इसी सीरीज का vivo V80 Lite स्मार्टफोन भी पेश किया जा चुका है जो 10000mAh battery सपोर्ट करता है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी एक और नए वी80 सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो vivo V80 FE नाम के साथ लॉन्च होगा। इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन की ऑफिशियल डिटेल्स लीक के जरिये सामने आ गई है।

vivo V80 FE डिटेल्स

वीवो वी80 एफई 5जी फोन की जानकारी फिलिपिंस से सामने आई है। वहां कंपनी द्वारा एक निजी ब्रांड ईवेंट आयोजित किया गया था जिसकी अंदरूनी फोटोग्राफी लीक हो गई है। सामने आई फोटोज़ में वीवो द्वारा बनाई गई ऑफिशियल डॉक्ट्यूमेंटेड स्लाइड्स दिखाई गई है जिनमें साफ शब्दों में ‘vivo V80 FE Coming Soon’ लिखा हुआ है। यानी अब पुख्ता माना जा सकता है कि कंपनी वीवो वी80 एफई जल्द लॉन्च करने वाली है।

लीक हुई फोटोज़ में vivo V80 FE का रियर डिजाइन काफी हद तक vivo V80 जैसा है। इसमें भी Floating Camera मॉड्यूल दिया गया है। वीवो वी80 में जहां ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया था वहीं वीवो वी80 एफई में डुअल रियर कैमरा सेंसर मौजूद हैं। इस कैमरा मॉड्यूल में भी लेंस के दूसरी तरफ ओरा रिंग लाइट और zeiss की ब्रांडिग दी गई है।

वीवो वी80 एफई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई डिटेल के मुताबिक vivo V80 FE 5G फोन को 50MP ZEISS Camera के साथ लॉन्च किया जाएगा। मोबाइल के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं vivo V80 FE के फ्रंट पैनल पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। इस वीवो फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग मिलेगी।

vivo V80 FE 5G फोन को 1.5K रेजोल्यूशन वाली पंच होल डिस्प्ले पर लाया जाएगा। फिलहाल स्क्रीन साइज सामने नहीं आया है। वहीं लीक के मुताबिक पावर बैकअप के लिए वीवो वी80 एफई को तगड़ी 7000mAh बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा और इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 90W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जाएगा।

vivo V80 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

लगे हाथ वीवो वी80 5जी फोन की बात करें तो इसे तीन वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसके 8GB RAM + 128GB Storage का प्राइस 62,999 रुपये है। 256GB मेमोरी का रेट 69,999 रुपये और 512GB का प्राइस 79,999 रुपये है। वीवो वी80 Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 7200mAh बैटरी, 90W चार्जिंग, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। vivo V80 5G रिव्यू और फुल स्पेक्स डिटेल आप (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here