3000 रुपये की छूट के साथ शुरू हुई Active Matrix Display वाले Infinix Note 60 Pro की सेल

Join Us icon

सेम लुक वाले मोबाइल्स देख-देख कर बोर हो चुके हैं तो आज से इंडिया में डिफरेंट डिजाइन वाला फोन Infinix Note 60 Pro उपलब्ध होने जा रहा है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एक अलग तरह की स्क्रीन दी गई है जिसमें कई सारे ऐनिमेशन चलाए जा सकते हैं। फोन के डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही आज से सेल के लिए अवेलेबल होने वाले इस लेटेस्ट 5जी फोन की कीमत और ऑफर्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

इनफिनिक्स नोट 60 प्रो 8GB RAM वाला 5G है जिसे 128GB और 256GB स्टोरेज पर लाया गया है। ये दोनों मेमोरी वेरिएंट्स क्रमश: 31,999 रुपये और 34,999 रुपये में लॉन्च हुए हैं। शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस छूट के साथ 128GB मेमोरी वाले फोन को 28,999 रुपये में और 256GB मेमोरी वाले मोबाइल को 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

देखा जाए तो 3 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलने के बाद 256GB Storage वाला फोन वेरिएंट 128जीबी मेमोरी के रेट पर ही परचेज किया जा सकेगा। यह 3000 रुपये की छूट बैंक ऑफर के साथ मिलेगी जिसका फायदा SBI, ICICI, और Axis कार्ड पर उठाया जा सकेगा। वहीं शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल के साथ 3999 रुपये वाला MagPower Speaker भी फ्री में मिलेगा।

Infinix Note 60 Pro 5G फोन खरीदने वाले कस्टमर्स को कंपनी एक साल की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है जिसका वन टाइम बेनिफिट पाया जा सकता है। इनफिनिक्स नोट 60 प्रो को Solar Orange, Mocha Brown और Deep Ocean Blue कलर में फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स से परचेज किया जा सकता है। बताते चलें कि 8GB+256GB वेरिएंट में फोन का CODM limited edition भी लाया गया है जो सिर्फ ब्राउन कलर में मिलेगा।

Infinix Note 60 Pro के डिजाइन की बात करें तो यह मोबाइल Active Matrix Display के साथ आया है जो बैक कैमरा मॉड्यूल के पास ही लगी है। इसमें 288 LED लाइट्स लगी हैं जो Nothing Phone (4a) Pro के Glyph Matrix में लगी 137 मिनी-एलइडी से काफी ज्यादा हैं। इस स्क्रीन में अटरेक्टिव एनिमेशन चलते हैं, नोटिफिकेशन दिखती और गेम भी खेला जा सकता है।

इनफिनिक्स नोट 60 प्रो स्मार्टफोन 360° Aerospace Aluminum फ्रेम पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं डिवाइस को पानी से बचाने के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है। इस स्मार्टफोन के साइड फ्रेम पर ​डेडिकेटेड बटन लगाया गया है जो Heart Rate और SPO2 चेक कर सकता है। बताते चलें कि धमाकेदार साउंड क्वालिटी में इस ​इनफिनिक्स नोट 60 प्रो में JBL के स्पीकर लगाए गए हैं।

Infinix Note 60 Pro 5G इंडिया में लॉन्च हुआ ब्रांड का पहला Qualcomm प्रोसेसर वाला फोन है। यह मोबाइल 4nm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर लाया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 4758mm 3D IceCore VC चैंबर लगाया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल Adreno A810 GPU सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Infinix Note 60 Pro 5G फोन को तगड़ी 6500mAh बैटरी से लैस किया गया है और इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है। इसमें Bypass charging तकनीक भी मौजूद है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान करंट को बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है और मोबाइल हीट नहीं होती है।

इनफिनिक्स नोट 60 प्रो 5जी फोन 2644 x 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इस फोन डिस्प्ले पर 240Hz टच सैपलिंग रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। यह 5जी फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर दी गई है।

इनफिनिक्स नोट 60 प्रो 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है जो कंपनी के दावेनुसार 50 मिनट में ही मोबाइल को 1% से 100% फुल चार्ज कर सकती है। यह स्मार्टफोन 30W Wireless चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस 5जी फोन को Reverse charging टेक्नोलॉजी से भी लैस किया है। यानी इस मोबाइल के दूसरे फोन, इयरबड्स या स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। Note 60 Pro 5जी फोन 7.5W वायर्ड और 5W वायरलेस चार्जिंग के साथ यूज़ किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए यह 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.59 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह इनफिनिक्स का नया 5जी स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर पर काम पर काम करने वाला 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

यह इनफिनिक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर आया है जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी इस मोबाइल को 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 5 ​साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है। यूजर्स को इसमें Folax AI Voice Assistant और कई अन्य एआई फीचर्स भी मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wifi 6, Bluetooth 5.4 और NFC सहित IR Blaster जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here