Honor Magic 9 सीरीज के फीचर्स लीक, Pro Max में मिल सकता है डुअल 200MP कैमरा

Join Us icon

Honor फ्लैगशिप सीरीज Honor Magic 9 series को लेकर आ सकता है। इसमें आने वाले बेस मॉडल और टॉप वैरियंट से जुड़ी बड़ी जानकारी लीक में सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस बार यूजर्स को कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप से लेकर हाई-एंड कैमरा फोकस्ड डिवाइस के विकल्प प्रदान कर सकती है। इन फोंस का लॉन्च इस साल अक्टूबर में चीन में होने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार Honor Magic 9 को कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसमें 6.3-इंच का छोटा डिस्प्ले मिल सकता है, जो मौजूदा ट्रेंड के मुकाबले काफी अलग हो सकता है। खास बात यह है कि छोटे साइज के बावजूद इसमें करीब 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो इस सेगमेंट में बड़ा अपग्रेड साबित हो सकती है। यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो छोटे फोन में लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं।

परफॉरमेंस के लिए कंपनी दो चिपसेट ऑप्शन पर काम कर रही है, जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Snapdragon 8 Elite Gen 5 शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक असल चिपसेट का फैसला अभी नहीं हुआ है। हालांकि अगर कंपनी 3nm वाले Gen 5 चिप को लगाती है, तो भी इसमें प्रीमियम फीचर्स जैसे पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, फुल-लेवल वॉटर रेजिस्टेंस और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor Magic 9 में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। यह सेटअप इसे कॉम्पैक्ट सेगमेंट में पावरफुल कैमरा फोन बना सकता है।

यदि सीरीज के टॉप मॉडल Honor Magic 9 Pro Max की बात करें तो कंपनी इसे कैमरा लवर्स के लिए ला सकती है। लीक में सामने आया है कि इसमें डुअल 200MP कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें एक प्राइमरी सेंसर और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। यह सेटअप हाई-रिजॉल्यूशन इमेज और बेहतर जूम कैपेबिलिटी देने पर फोकस कर सकता है।

Honor Magic 9 Pro Max डिवाइस में वीडियो परफॉरमेंस को भी बेहतर किया जा सकता है। लीक के अनुसार इसमें बेहतर स्टेबलाइजेशन, शार्प वीडियो और लो-लाइट वीडियो क्वालिटी में सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही कंपनी इसमें ARRI इमेजिंग टेक्नोलॉजी भी ला सकती है, जिससे कलर साइंस और वीडियो प्रोसेसिंग को और बेहतर बनाया जा सकता है।

Honor Magic 9 सीरीज कॉम्पैक्ट डिजाइन और हाई-एंड कैमरा एक्सपीरियंस प्रदान कर सकती है। जहां Magic 9 छोटे साइज और बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लुभा सकता है। वहीं, Magic 9 Pro Max एडवांस कैमरा फीचर्स के जरिए प्रीमियम सेगमेंट में आगे रह सकता है। इनके आगे के अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here