
OnePlus अपना नया गेमिंग-फोकस्ड फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus Ace 6 Ultra 28 अप्रैल को चीन में लॉन्च करने वाला है। वहीं, पेश होने से पहले ही यह फोन Geekbench डेटाबेस और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर लिस्टिंग में नजर आ चुका है। जिससे इसके कई अहम स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और वेरिएंट्स का खुलासा हो गया है। आइए, आगे आपको अब तक आई डिटेल्स बताते हैं।
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार OnePlus का डिवाइस मॉडल नंबर PMB110 के साथ सामने आया है, जिसे OnePlus Ace 6 Ultra माना जा रहा है। लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से लैस होगा। यह प्रोसेसर हाई-एंड परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है। डिवाइस में करीब 16GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिल सकता है। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो फोन ने सिंगल-कोर में 3,159 और मल्टी-कोर में 9,694 अंक हासिल किए हैं, जो इसे पावरफुल फ्लैगशिप श्रेणी में रखते हैं।
कंपनी की आधिकारिक प्री-ऑर्डर लिस्टिंग से कंफर्म हुआ है कि फोन के कई स्टोरेज वेरिएंट्स आएंगे। जिनमें 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB शामिल हैं। यह डिवाइस Ace Awakening और Metal Storm जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। जो खासतौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus Ace 6 Ultra में 6.78-इंच का OLED पैनल दिया जा सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। यह हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस दे सकता है। इसके अलावा इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। यह स्मार्टफोन OxygenOS 16 पर रन कर सकता। जो Android 16 पर आधारित हो सकता है।
बैटरी के मामले में भी OnePlus Ace 6 Ultra फोन दमदार साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 8600mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। फोन में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग लंबे गेमिंग सेशंस के लिए फायदेमंद हो सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Ace 6 Ultra में 16MP का फ्रंट कैमरा और 50MP (OIS) + 8MP अल्ट्रा-वाइड ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। हालांकि यह फोन कैमरा से ज्यादा परफॉरमेंस और गेमिंग एक्सपीरियंस पसंद करने वालों को पसंद आ सकता है।
अपकमिंग OnePlus Ace 6 Ultra पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन बनकर आएगा। जिसमें हाई-एंड चिपसेट, बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले सहित कई दमदार फीचर्स होंगे। यदि आप चीन में हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। हम लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









