
जैसा कि मालूम है 27 अप्रैल को शाओमी ने रेडमी नोअ 5 प्रो की प्री आॅर्डर को रद्द कर दिया था लेकिन आ यह फोन प्री आॅर्डर पर जा रहा है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस फोन के साथ ही अजा शाओमी का सबसे सस्ता फोन रेडमी 5ए को भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने आज ही शाओमी के एलईडी टीवी को भी प्री आॅडर पर रखा है। आज दोपहर 12 बजे से ये सभी डिवाइस प्री आॅर्डर पर जाएंगे जहां से आप इनकी खरीदारी कर सकते हैं। ये सभी डिवाइस शाओमी इंडिया स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। आज की खरीदारी में भाग लेने के लिए यहां क्लिक करें।
शाओमी रेडमी 5 ए
फिलहाल शाआमी का यह सबसे सस्ता फोन है। हालांकि कम बजट के बावजूद फोन के स्पेसिफिकेशन काफी अच्छे हैं। रेडमी 5ए में आपको 5-इंच एचडी रेजल्यूशन वाली (1280×720 पिक्सल) स्क्रीन देखने को मिलेगी। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर है।
यह फोन दो रैम वेरियंट में उपलब्ध है। 2जीबी के साथ 16जीबी की मैमोरी जबकि 3जीबी रैम मॉडल के साथ आपको 32जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित इस फोन में 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
रेडमी 5ए में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनो स्लॉट में 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें आईआर ब्लास्टर है और आप फोन से ही इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस को ही कंट्रोल कर सकते हैं। इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है और 6,999 रुपये है।
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो
इस फोन को लेकर सबसे ज्यादा हलचल मची है। आज से शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो 1,000 रुपये महंगा मिलेगा। शाओमी रेडमी नोट 5 पो के सिर्फ 4जीबी रैम मॉडल की ही कीमत बढ़ाई गई है। नई कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 6जीबी वाला वेरियंट अब भी 16,999 रुपये में ही उपलब्ध है।
फोन में 5.99 इंच की 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर पेश किया है और फोन में 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसकी इंटरनल मैमोरी 64जीबी है।
एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है इस फोन में 12-मेगापिक्सल+5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। वहीं पाावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसे 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस किया है।
शाओमी टीवी
शाओमी ने भारत में तीन टीवी मॉडल पेश किए हैं। सबसे कीमती 55-इंच की अल्ट्रा एचडी 4के एलईडी टीवी है। एंडरॉयड बेस्ड स्मार्ट टीवी पैचवॉल यूजर इंटरफेस पर कार्य करता है। इसमें 3 एचडीएमआई पोर्ट और 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। यह टीवी वाईफाई व ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है तथा साथ ही इसमें स्क्रीन मिररिंग का आॅप्शन भी मौजूद है। इसमें 64बिट क्वॉड-कोर एमलॉजिक प्रोसेसर पर रन करता है तथा विजुअल क्वॉलिटी को शार्प और शानदार रखने के लिए इसमें माली-टी830 ग्राफिक्स सपोर्ट दिया गया है। यह टीवी हिंदी और अंग्रेजी समेत 11 भारतीय भाषाओं में काम करने में सक्षम है। पहले इसकी कीमत 39,999 रुपये थी लेकिन अब 44,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
वहीं दूसारा मॉडल 43-इंच स्क्रीन के साथ है। इसे फुल एचडी एलईडी डिसप्ले पर पेश किया गया है।
वाईफाई व ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ ही इसमें हैडफोन के लिए 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। टीवी में डीटीएस सरांउड फीचर वाले 20 वॉल्ट के 2 स्पीकर दिए गए हैं।
सबसे छोटा मॉडल 32-इंच वाला है। शाओमी का यह टीवी भी एंडरॉयड के साथ पैचवॉल यूजर इंटरफेस पर प्रोसेसर करता है। इस टीवी में 3 एचडीएमआई पोर्ट के साथ 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इस टीवी में भी स्क्रीन मिररिंग की सुविधा देखने को मिलेगी।









