
लावा इंटरनेशनल ने पिछले महीने ही बता दिया था कि वह भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Shark 2 5G पेश करने वाली है। वहीं आज कंपनी ने यह सस्ता 5जी फोन इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह लावा का 12 हजार से कम का 5जी फोन है बड़ी 6000mAh battery, 120Hz डिस्प्ले और 8GB RAM की ताकत (4जीबी + 4जीबी) से लैस होकर आया है। नए लावा शार्क 2 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Lava Shark 2 5G प्राइस
लावा शार्क 2 का रेट 11,999 रुपये है। कंपनी ने इस मोबाइल को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। Lava Shark 2 5G फोन की सेल 10 जून से इंडिया में शुरू होगी और इस सस्ते 5जी फोन को Sonar Gold और Arya Blue कलर में खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन पर लावा अपने ग्राहकों को फ्री होम सर्विस की सुविधा भी देगी।

Lava Shark 2 5G स्पेसिफिकेशन्स
लावा शार्क 2 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 ओएस पर लॉन्च किया गया है। यह स्टॉक एंड्रॉयड फोन है जिसमें कोई बाहरी यूआई लेयर नहीं दी गई है। यानी इस स्मार्टफोन में ब्लोट-फ्री और ऐड-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। इस तकनीक के चलते मोबाइल की फिजिकल 4जीबी रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत दी जा सकती है।
Lava Shark 2 5G फोन को 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने UNISOC T8200 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इंडियन मोबाइल कंपनी लावा का दावा है कि यह मोबाइल फोन 5,00,000 से ज्यादा का AnTuTu score अचीव कर सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो लावा शार्क 2 5जी फोन को 6.75 इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। मोबाइल यूजर्स को इस सस्ते 5जी फोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा जो आमतौर पर इस प्राइस रेंज के 5जी स्मार्टफोन में कम ही देखने को मिलता है। Lava Shark 2 5G स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस बनाती है।
फोटोग्राफी के लिए यह Lava का सस्ता 5G फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
लावा शार्क 2 5जी फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को तगड़ी 6000एमएएच बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर 13 घंटे से ज्यादा का YouTube प्लेबैक टाइम पाया जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

सस्ते 5जी फोन
Lava Shark 2 5G 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ जो 10 जून से बिकेगा। वहीं पिछले सप्ताह ही इंडिया में HMD Vibe 2 5G फोन लॉन्च हुआ है जिसका प्राइस 10,999 रुपये से शुरू होता है। इसी तरह 13999 रुपये में Moto G37 5G फोन इसी महीने भारत में लॉन्च हुआ है। कुछ दिनों पहले Ai+ Nova 2 5G फोन भी आया है जिसका रेट 11,999 रुपये है। वहीं realme P4 Lite 5G फोन भी इसी रेंज में चुना जा सकता है लेकिन फिलहाल प्राइस हाइक के बाद इसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपये हो गई है। 10 से 15 हजार के बीच के 5जी फोन की डिटेल्स आप (यहां क्लिक) कर 91मोबाइल्स पर पढ़ सकते हैं।












