
OnePlus अपने अगली पीढ़ी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 पर काम कर रहा है। इससे जुड़े लीक पहले भी सामने आए हैं। वहीं, अब इस डिवाइस को लेकर नया लीक शेयर किया गया है। बता दें कि पहले दावा किया जा रहा था कि फोन में 240Hz तक रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है, लेकिन अब नई जानकारी में कुछ अलग बयान कर रही है। आइए, आगे संभावित डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus 16 डिस्प्ले डिटेल्स (लीक)
माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर Smart Pikachu ने बताया है कि आगामी OnePlus 16 फिलहाल इंजीनियरिंग टेस्टिंग स्टेज में है। इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में चारों तरफ अल्ट्रा-नैरो बेजल्स देखने को मिल सकते हैं, जिससे इसका डिजाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम हो सकता है।

OnePlus 16 कैमरा और AI डिटेल्स (लीक)
लीक के अनुसार OnePlus 16 में 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 200MP Samsung HP5 सेंसर इस्तेमाल होने की उम्मीद है। इसके साथ फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर लगाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार कैमरा और AI फीचर्स पर खास फोकस कर सकती है।
फोन में एक डेडिकेटेड AI बटन भी दिया जा सकता है, जो AI आधारित फीचर्स और स्मार्ट कंट्रोल्स के लिए उपयोग हो सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी AI एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा शानदार बना सकती है।
प्रोसेसर, डिस्प्ले और बैटरी डिटेल्स (पूर्व लीक)
पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 16 में BOE द्वारा सप्लाई किया गया 6.78 इंच LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले BT.2020 कलर गमट और कस्टम टच कंट्रोल IC सपोर्ट के साथ आ सकता है।
फोन में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर मिलने की बात सामने आ चुकी है। इसके साथ LPDDR6 RAM सपोर्ट मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो OnePlus 16 डिवाइस में करीब 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि चार्जिंग स्पीड की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
अन्य फीचर्स के रूप में OnePlus 16 में X-एक्सिस बायोनिक वाइब्रेशन मोटर, सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68/IP69 वॉटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
यदि यह सभी लीक फीचर्स सही साबित होते हैं तो OnePlus 16 का मुकाबला आने वाले Samsung Galaxy, Xiaomi और iQOO फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से हो सकता है। अगर आप इस फोन को लेने के लिए कुछ महीने इंतजार कर सकते हैं तो यह बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। आगे के अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।









