
OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसे अक्टूबर में चीन में लॉन्च कर सकती है। वहीं, लॉन्च से पहले सामने आई नई लीक डिटेल्स को देखकर लगता है कि इस बार OnePlus अपने नए फ्लैगशिप में डिस्प्ले, परफॉरमेंस और बैटरी के मामले में बड़ा अपग्रेड दे सकता है। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
OnePlus 16 की लेटेस्ट जानकारी टिप्स्टर Digital Chat Station ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर शेयर की है। लीक के अनुसार, इसमें 6.78-इंच का कस्टम BOE LTPO फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। खास बात यह है कि इस डिस्प्ले में LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे चारों तरफ बेहद पतले और लगभग 1mm के सिमेट्रिकल बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। जो इसे प्रीमियम लुक प्रदान करेंगे।
OnePlus 16 के डिस्प्ले की सबसे बड़ी खासियत इसका हाई रिफ्रेश रेट हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में कम से कम 185Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जबकि कंपनी 240Hz तक के सपोर्ट पर भी काम कर रही है। इसके अलावा इसमें कस्टम टच कंट्रोल IC और BT.2020 कलर गमट सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे यूजर्स को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।
परफॉरमेंस के मामले में OnePlus 16 दमदार साबित हो सकता है। इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। जिसे SM8975 कोडनेम दिया गया है। इस चिपसेट के साथ फोन में लेटेस्ट LPDDR6 RAM का सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग अनुभव और बेहतर हो सकता है। स्टोरेज वैरियंट की बात करें तो OnePlus 16 का बेस मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। यह सेटअप फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।
बैटरी के मामले में भी OnePlus 16 फोन नया रिकॉर्ड बना सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें करीब 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे बैकअप देने में सक्षम हो सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Android 17 पर आधारित OxygenOS 17 के साथ आ सकता है।
OnePlus 16 डिवाइस परफॉरमेंस के मामले में आगामी iQOO 16 को टक्कर दे सकता है, जो इसी चिपसेट के साथ आ सकता है। लीक के अनुसार कहा जा सकता है कि आने वाला वनप्लस फोन कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस्ड फ्लैगशिप बन सकता है। यदि आप कुछ महीनों बाद नया डिवाइस प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए वेट किया जा सकता है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










