5800mAh बैटरी और Dimensity 7100 चिप के साथ Tecno Camon Slim 5G हुआ लीक

Join Us icon

Tecno जल्द ही अपनी Camon सीरीज का नया स्मार्टफोन Tecno Camon Slim 5G लॉन्च कर सकता है। यह TUV, EEC और Geekbench डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसके बैटरी, प्रोसेसर और कुछ अन्य स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। आइए, आगे जानते हैं Camon Slim 5G में क्या खास मिल सकता है।

Tecno Camon Slim 5G TUV लिस्टिंग

Tecno Camon Slim 5G को TUV सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर “CN6” मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 5800mAh की Li-ion Polymer बैटरी मिल सकती है। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस को 26 मई 2026 को “JPTUV-187734” सर्टिफिकेशन नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।

Tecno Camon Slim 5G EEC लिस्टिंग

Tecno Camon Slim 5G स्मार्टफोन EEC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी दिखाई दिया है, जो यूरोपियन मार्केट से जुड़ा हुआ है। यहां भी डिवाइस का वही “CN6” मॉडल नंबर सामने आया है। इससे लगता है कि Tecno इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाला है।

Tecno Camon Slim 5G Geekbench डिटेल्स

Tecno Camon Slim 5G को Geekbench डेटाबेस पर भी स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक डिवाइस का प्रोटोटाइप इसी साल मार्च में टेस्ट किया गया था। उस समय यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर दिखा था। इसमें 8GB RAM दी गई थी।

Geekbench लिस्टिंग में फोन के ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की जानकारी भी सामने आई है। इसमें चार कोर 2.40GHz और बाकी चार कोर 2.0GHz क्लॉक स्पीड पर काम करते दिखाई दिए हैं। साथ ही Mali-G610 MC2 GPU का भी जिक्र किया गया है। जिससे उम्मीद है कि Tecno Camon Slim 5G फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन ने Geekbench पर 986 का सिंगल-कोर स्कोर और 2902 का मल्टी-कोर स्कोर हासिल किया है।

लगातार सामने आ रही सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स और बेंचमार्क डिटेल्स को देखते हुए माना जा रहा है कि Tecno जल्द ही Camon Slim 5G स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी के ऐलान का इंतजार करना होगा।

Tecno Camon Slim 5G स्मार्टफोन उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और मिड-रेंज परफॉरमेंस वाला सस्ता फोन देख रहे हैं। बाजार में इसका का मुकाबला Realme, Xiaomi और iQOO के बजट और मिड-रेंज 5G स्मार्टफोंस से हो सकता है।

यदि आप नया 5G डिवाइस खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Tecno Camon Slim 5G के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here