सस्ता 5जी फोन 12999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 8GB RAM की ताकत के साथ आया Lava Bold N2 5G

Join Us icon

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 5G लॉन्च किया है। यह कम कीमत वाला सस्ता 5जी फोन है जिसे सिर्फ 12,999 रुपये की कीमत पर लाया गया है। स्मार्टफोन में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ 8GB RAM की ताकत पाई जा सकती है। वहीं साथ ही इसमें तगड़ी 6000mAh battery भी दी गई है। नए 5जी फोन लावा बोल्ड एन2 की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Lava Bold N2 5G स्पेसिफिकेशन्स

लावा बोल्ड एन2 5जी फोन को UNISOC T8200 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी लावा का दावा है कि Bold N2 5G फोन में 5,00,000 से ज्यादा का AnTuTu score पाया जा सकता है।

लावा ने अपने नए सस्ते 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है। यह स्टॉक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम जिसमें कोई एक्सटर्नल यूआई लेयर नहीं दी गई है। यह लावा स्मार्टफोन में ब्लोट-फ्री और ऐड-फ्री एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। वहीं मोबाइल में मौजूद एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के चलते बोल्ड एन2 की 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़ी जा सकती है जो फोन को 8GB RAM की ताकत देती है। यह 64GB Storage वाला फोन है।

Lava Bold N2 5G फोन को 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन जो एलसीडी पैनल पर बनी है। कंपनी ने इस सस्ते 5जी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया है जो इस प्राइस रेंज के 5जी मोबाइल में दिया जाना वाकई में अच्छा है। लावा बोल्ड एन2 5जी फोन स्मार्टफोन को कंपनी ने IP64 रेटिंग के साथ पेश है जो इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस बनाती है।

फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता 5जी फोन लावा बोल्ड एन2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Lava Bold N2 5G 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Lava Bold N2 5G फोन को पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6000mAh battery से लैस कर इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस फोन में तकरीबन 815 मिनट तक लगातार YouTube पर वीडियोज़ देखी जा सकती हैं। वहीं इस सस्ते 5जी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

Lava Bold N2 5G प्राइस

लावा बोल्ड एन2 5जी फोन सिंगल मेमोरी वेरिएंट में लाया गया है। इसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। इस सस्ते 5जी फोन का प्राइस 12,999 रुपये है। मोबाइल की सेल 9 जून से शॉपिंग साइट अमेजन पर शुरू होगी जिसे Regal Gold और Billionaire Blue कलर में खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में कंपनी इस 5जी फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी देगी जिसके बाद Lava Bold N2 5G फोन 11,999 रुपये में बिकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here