
वीवो ने पिछले सप्ताह ही अनाउंस कर दिया था कि वह भारतीय बाजार में अपनी टी सीरीज का नया स्मार्टफोन vivo T5 Lite लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी ने इस नए 5जी फोन की इंडिया लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि वीवो टी5 लाइट 16 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल है जिसमें मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबल बॉडी दी गई है। इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन की पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo T5 Lite इंडिया लॉन्च डेट
वीवो टी5 लाइट 16 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन दोपहर के 12 बजे नए मोबाइल की कीमत और सेल डिटेल्स की घोषणा की जाएगी। कंपनी वेबसाइट और वीवो इंडिया के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस अनाउंसमेंट को लाइव देखा जा सकेगा। vivo T5 Lite इस सीरीज में शामिल होने वाला तीसरा मॉडल होगा। इससे पहले टी सीरीज में vivo T5x और vivo T5 Pro इंडिया में लॉन्च किए जा चुके हैं। उम्मीद कर सकते हैं कि वीवो टी5 लाइट 20 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आएगा।
The wait ends soon, and the Turbo experience begins.
Meet the vivo T5 Lite 44W on 16th July 2026.#vivoT5Lite #GetSetTurbo pic.twitter.com/KLFKwqehej— vivo India (@Vivo_India) July 10, 2026
vivo T5 Lite स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि वीवो टी5 लाइट 5जी फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर लाया जा रहा है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन में एंड्रॉयड 16 के साथ ही Origin OS 6 का सपोर्ट दिया गया है।
vivo T5 Lite 5G बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6500mAh battery दी गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए टी5 लाइट को कंपनी ने 44W FlashCharge तकनीक से लैस किया है। ब्रांड के मुताबिक यह मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना फोन है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP65 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

फिलहाल फोन का डिस्प्ले साइज तो सामने नहीं आया है लेकिन कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वीवो टी5 लाइट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन दी जाएगी जिसपर 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं लीक्स की मानें तो यह वीवो 5जी फोन 6.74-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है और मोबाइल की थिकनेस 8.39mm व वजन 209 ग्राम हो सकता है।
vivo T5 Lite 5G फोन में एआई क्रिएशन, एआई कैप्शन्स, एआई ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, एआई डाक्यूमेंट्स और प्राइवेट स्पेस जैसे AI features दिए गए हैं। यह मोबाइल दो कलर मॉडल्स में लाया जा रहा है जिनके नाम लीक में Twilight Shadow और Wave Blue सामने आए हैं। वहीं उम्मीद कर सकते हैं कि यह वीवो 5जी फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।

vivo T5 Lite प्राइस
वीवो टी5 लाइट पिछले साल लॉन्च हुए vivo T4 Lite का सक्सेसर बनकर आएगा। टी4 लाइट 9,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर आया था जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage दी गई थी। वहीं मौजूद टी5 सीरीज की बात करें तो vivo T5x इसका सबसे सस्ता मॉडल है जो 6GB+128GB के बेस वेरिएंट के साथ 24,999 रुपये में बिक रहा है। ऐसे में अनुमान है कि अपकमिंग 5जी फोन vivo T5 Lite का स्टार्टिंग प्राइस 18 हजार रुपये के करीब देखने को मिल सकता है।









