देसी मोबाइल मचाएंगे धमाल! 21 जुलाई को लॉन्च होंगे दो नए सस्ते स्मार्टफोन Lava Virat V1 और Virat V1 5G

Join Us icon

लावा इंटरनेशनल ने कुछ ही ​दिनों पहले जानकारी दी थी कि वह इंडिया में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज पेश करने वाली है जिसका नाम ‘विराट’ होगा। वहीं अब इस सीरीज को पर्दे से बाहर निकालते हुए कंपनी ने सीरीज के पहले स्मार्टफोन का नाम और लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि वह इंडिया में आने वाली 21 जुलाई को Lava Virat V1 4G और Virat V1 5G फोन लॉन्च करेगी।

Lava Virat V1 लॉन्च डिटेल

लावा कंपनी आने वाली 21 जुलाई को भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नई स्मार्टफोन सीरीज पेश करेगी। यह लावा विराट सीरीज होगी जिसमें दो नए मोबाइल लॉन्च किए जाएंगे। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया कि इनमें एक जहां 4जी स्मार्टफोन होगा वहीं दूसरा 5जी मोबाइल होगा। ये डिवाइस Lava Virat V1 4G और Lava Virat V1 5G नाम के साथ इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Lava Virat V1 4G

लावा विराट वी1 4जी स्मार्टफोन की बात पहले करें तो हमारा अंदाजा है कि कंपनी इसे 10 हजार रुपये से कम कीमत पर लेकर आ सकती है। ब्रांड द्वारा शेयर की गई टीज़र ईमेज से खुलासा हुआ है कि यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जाएगा जिसमें 13-मेगापिक्सल एआई सेंसर शामिल होगा। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP रेटिंग से भी लैस किया जाएगा।

Lava Virat V1 4G स्मार्टफोन के लोवर फ्रेम पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल के साथ 3.5एमएम हेडफोन जैक दिया गया है वहीं राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है। यह शॉकप्रूफ स्मार्टफोन होगा। वहीं टीज़र वीडियो से पता चलता है कि यह लावा का सस्ता स्मार्टफोन Blue और White कलर शेड्स में लाया जाएगा।

Lava Virat V1 5G

लावा विराट वी1 5जी फोन की टीज़र ​वीडियो में यह मोबाइल Blue और Silver कलर शेड्स में नज़र आया है। मोबाइल के बैक पैनल पर डायमंड ​कट डिजाइन देखा जा रहा है। वहीं रियर कैमरा सेटअप कुछ हद तक ब्रांड के ही लेटेस्ट Bold N2 5G फोन जैसा नजर आ रहा है। इसे ट्रिपल कैमरा सेंसर के साथ लाया जा सकता है। वहीं मोबाइल के लोवर फ्रेम पर 3.5एमएम जैस, स्पीकर और यूएसबी पोर्ट मौजूद है। हमारा अंदाजा है कि कंपनी विराट वी1 5जी में मैटल फ्रेम का इस्तेमाल कर सकती है।

लावा विराट सीरीज के लिए कंपनी पहले ही कह चुकी है कि इसमें दो दिन तक चलने वाली बड़ी बैटरी, AI camera और बजट में बेस्ट प्रोसेसर दिया जाएगा। उम्मीद कर सकते हैं कि Lava Virat 5G फोन का प्राइस 20 हजार से 25 हजार रुपये तक जा सकता है। गौरतलब है कि लावा विराट ब्रांड की पहली ऑनलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन सीरीज बनकर आ रही है जिसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर ही बेचा जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here