
Acer ने स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर नया फोन Acer Sospiro A15 स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को Acer Mobile LATAM वेबसाइट के जरिए लॉन्च किया है। बता दें कि पिछले साल भारत में दो स्मार्टफोन पेश करने के बाद Acer लंबे अंतराल के बाद कोई डिवाइस लेकर आया है। फोन की बड़ी खासियत इसका डुअल डिस्प्ले डिजाइन है। जिसमें पीछे की तरफ एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।
Acer Sospiro A15 के स्पेसिफिकेशंस
Acer Sospiro A15 में 6.67 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। फोन का रियर पैनल इसे बाकी स्मार्टफोन से अलग बनाता है, क्योंकि यहां 1.88 इंच का TFT डिस्प्ले देखने को मिलता है। इस सेकेंडरी डिस्प्ले का उपयोग नोटिफिकेशन देखने, म्यूजिक कंट्रोल करने और सेल्फी क्लिक करने के दौरान व्यूफाइंडर के तौर पर किया जा सकता है।

Acer Sospiro A15 फोन में Unisoc T615 प्रोसेसर दिया गया है। यह एक 4G चिपसेट है, इसलिए Sospiro A15 में 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट नहीं मिलेगा। इस प्रोसेसर के साथ 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट है। यही नहीं फोन में वर्चुअल RAM एक्सपेंशन फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से 8GB इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल करके RAM को 14GB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाने की सुविधा है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Acer Sospiro A15 फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता हैं। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए Acer Sospiro A15 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके साथ LED फ्लैश भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, जिसके साथ फ्रंट फ्लैश भी मौजूद है।
फोन का रियर डिस्प्ले कैमरा एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। यूजर्स इस छोटे डिस्प्ले को व्यूफाइंडर की तरह इस्तेमाल करके 64MP रियर कैमरे से हाई-क्वालिटी सेल्फी क्लिक कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए Acer Sospiro A15 में डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, NFC, GPS, VoLTE, ViLTE, FM रेडियो, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।
Acer Sospiro A15 कीमत और उपलब्धता
Acer Mobile LATAM ने Acer Sospiro A15 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और सेल डेट नहीं बताई है।, लेकिन जल्द ऐलान हो सकता है। यह स्मार्टफोन चुनिंदा लैटिन अमेरिकी बाजारों में उपलब्ध होगा, जिसमें मैक्सिको भी शामिल है।
कलर्स के मामले में Acer Sospiro A15 को Naranja Vibrante (ऑरेंज) और Azul Profundo (ब्लू) कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके भारत सहित अन्य बाजारों में लॉन्च होने की जानकारी अभी नहीं मिली है।

Acer Sospiro A15 उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो अलग डिजाइन वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। इसका रियर डिस्प्ले और 64MP कैमरा इसे सामान्य बजट स्मार्टफोंस से अलग बनाता है। हालांकि, Unisoc T615 प्रोसेसर और 5G सपोर्ट की कमी ग्राहकों को दूसरे ऑप्शन देखने पर मजबूर कर सकती है। हालांकि सस्ता 4जी डिवाइस देख रहे लोगों के लिए ये बढ़िया ऑप्शन है। ऐसे ही और टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।









