
मोटोरोला कंपनी इस सप्ताह इंडिया में अपना नया मोबाइल फोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च करने जा रही है। यह ‘ऐज 70’ सीरीज का पांचवा मॉडल बनकर आएगा जो सीरीज का सबसे ताकवर और प्रीमियम मोबाइल होगा। स्मार्टफोन 15 जुलाई को लॉन्च होगा और इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स ब्रांड द्वारा शेयर कर दी गई है। नया मोटोरोला ऐज 70 मैक्स 5जी फोन कैसा है और इसमें क्या दिया गया है, इसका सारा ब्यौरा आप आगे लिखे गए फोन ओवरव्यू में पढ़ सकते हैं।

Motorola Edge 70 Max बैटरी
यह मोबाइल बड़ी बैटरी के साथ लाया जा रहा है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि मोटोरोला ऐज 70 मैक्स में 7100एमएएच बैटरी दी गई है। ब्रांड की मानें तो एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह स्मार्टफोन नॉर्मल यूज में आराम से 58 घंटे तक लगातार काम कर सकता है। यानी एक बार चार्ज करके तकरीबन ढ़ाई दिन तक दोबारा चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Motorola Edge 70 Max की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसमें 90W TurboPower टेक्नोलॉजी दी है। यह फास्ट चार्जिंग तकनीक कुछ ही मिनटों में स्मार्टफोन को 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देगी और उम्मीद है कि 1 घंटे के अंदर ही फोन फुल चार्ज हो जाएगा। वहीं साथ ही इस मोटोरोला 5जी फोन में 25W Wireless चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
Motorola Edge 70 Max परफॉर्मेंस
मोटोरोला ऐज 70 मैक्स को एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जो लेटेस्ट Hello UI के साथ मिलकर काम करेगा। इस फोन में LPDDR5X RAM दी गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगी। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि ऐज 70 मैक्स का टॉप वेरिएंट 12जीबी रैम पर लॉन्च होगा। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट ना हो इसके लिए ArcticMesh cooling system दिया गया है।

इस मोटोरोला फोन में कंपनी ने 5500mm vapour cooling चैंबर दिया है जो मोबाइल के अंदर पनपी हीट को तेजी से बाहर निकाल फेंकेगा। मोटोरोला ऐज 70 मैक्स में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.32GHz से लेकर 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ब्रांड की दावा है कि यह मोबाइल 3 मिलियन से ज्यादा AnTuTu Score अचीव कर सकता है।
Motorola Edge 70 Max डिस्प्ले
यह मोटोरोला का प्रीमियम स्मार्टफोन ग्लास डिजाइन पर बनाया गया है जिसके साइड फ्रेम एलुमिनियम के हैं। कंपनी ने इसमें Quad HD+ पैनल पर बनी डिस्प्ले दी है जिसके लिए LTPO (Low-Temperature Polycrystalline Oxide) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। एलटीपीओ डिस्प्ले का सबसे बड़ा फायदा है कि यह स्मूथ परफॉर्मेंस बनाए रखती है और इसके साथ बैटरी की खपत भी कम करती है।

Motorola Edge 70 Max में पंच-होल डिजाइन वाली डिस्प्ले लगी है जिसमें चारों किनारे बेजल लेस हैं। इसकी स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 95.12% का है। मोबाइल यूजर्स को इस फोन में हाई 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगी जिसपर स्क्रॉलिंग बिल्कुल स्मूथ प्राप्त होगी। मोबाइल में 7000nits ब्राइटनेस दी गई है जिसके चलते तेज धूप में भी टेक्स्ट आसानी से देखा जा सकेगा। इस मोबाइल में BGMI 120fps पर खेला जा सकेगा।
Motorola Edge 70 Max कैमरा
फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ऐज 70 मैक्स डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी कैमरा मेगापिक्सल की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक्स की मानें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जो Sony Lytia लेंस होगा। इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन का फीचर भी मिलेगा। वहीं इसके साथ ही स्मार्टफोन में सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिया जा सकता है।

लीक्स की मानें तो Motorola Edge 70 Max 5जी स्मार्टफोन में थर्ड लाइट सेंसर भी दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इस मोटोरोला 5जी फोन का कैमरा एआई फीचर्स और कई अटरेक्टिव मोड्स के साथ मिलकर काम करेगा।
Motorola Edge 70 Max प्राइस
स्पेसिफिकेशन्स से ही पता चलता है कि मोटोरोला ऐज 70 मैक्स हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस फ्लैगशिप फोन है जिसे कंपनी प्रीमियम सेग्मेंट में ही उतारेगी। स्मार्टफोन डिटेल्स को देखते हुए माना जा रहा है कि Motorola Edge 70 Max इंडियन मार्केट में पहले से मौजूद OnePlus 15R सहित vivo V70 Elite और Samsung Galaxy A57 टक्कर देगा। हमारा अनुमान है कि मोटोरोला ऐज 70 मैक्स की कीमत 55 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है। बहरहाल फोन के कंफर्म प्राइस के लिए 15 जुलाई का इंतजार करना होगा।





















