
Infinix ने अपनी HOT 70 सीरीज का विस्तार करते हुए नया Infinix HOT 70 Pro 5G ग्लोबली लॉन्च किया है। नया स्मार्टफोन यूनिक कलर-चेंजिंग डिजाइन, इंटरैक्टिव Active Matrix Cube, AI फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है। इसमें 144Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 50MP Sony कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।
Infinix HOT 70 Pro 5G डिजाइन
Infinix HOT 70 Pro 5G फोन कई अलग-अलग फिनिश में उपलब्ध है। जिनमें Thermo Orange, Mirage Green, Silk Glow Purple, Depth Ring White, Dive Blue और Night Pulse शामिल हैं।

Infinix HOT 70 Pro 5G का Thermo Orange वैरियंट तापमान के हिसाब से अपना रंग बदल सकता है, जबकि Mirage Green में लाइट के अनुसार टेक्सचर बदलने वाला डिजाइन मिलता है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.85mm है और इसका वजन 204 ग्राम है। फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में नया Active Matrix Cube दिया गया है, जो नोटिफिकेशन, स्टेटस अलर्ट, एम्बिएंट लाइटिंग और कस्टम एनिमेशन दर्शाता है। इसमें छोटे-छोटे इंटरैक्टिव गेम्स भी दिए गए हैं, जिन्हें यूजर दोस्तों के साथ खेल सकते हैं।
Infinix HOT 70 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले की बात करें तो Infinix HOT 70 Pro 5G में 6.76 इंच का FHD+ LTPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 950 निट्स HBM ब्राइटनेस के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए Infinix HOT 70 Pro 5G में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 2X लॉसलेस जूम सपोर्ट करता है। फोन में AI Live Photo Mode, Vlog Mode, AI Eraser, AI Extender और Instant Transfer जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि यह गेमिंग के दौरान 90fps तक का अनुभव दे सकता है। ग्लोबल मार्केट के अनुसार फोन 6000mAh या 5600mAh बैटरी के साथ उपलब्ध होगा। दोनों वैरियंट 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। फोन में Bypass Charging फीचर भी दिया गया है, जिससे चार्जिंग के दौरान हीट कम रहती है।
Infinix HOT 70 Pro 5G में एक One-Tap AI Button दिया गया है। जिससे AI FlashMemo को तुरंत एक्सेस किया जा सकता है। यह स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को पहचानकर सीधे अगले एक्शन का सुझाव देता है। फोन में AI MindHub, AI Class Timetable और Folax AI जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। Folax AI के जरिए यूजर्स ChatGPT, Google Gemini सहित पांच AI मॉडल का उपयोग कर सकते हैं। यही नहीं कंपनी तीन महीने का Google AI Plus (2TB) ट्रायल भी दे रही है।
अन्य फीचर्स के रूप में Infinix HOT 70 Pro 5G फोन को MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP68 डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है। इसमें Motion Sickness Relief, Pure Voice, UltraLink Bluetooth Communication, XGuard सिक्योरिटी, 3 साल तक Android OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।

रैम, स्टोरेज और उपलब्धता
Infinix HOT 70 Pro 5G को 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है। इसमें 4GB, 6GB और 8GB RAM के साथ 8GB वर्चुअल RAM का भी सपोर्ट मिलता है।
कंपनी ने फोन को अलग-अलग देशों में उतारा है। Infinix का कहना है कि फोन की कीमत और उपलब्धता बाजार के अनुसार अलग-अलग होगी, जिसकी जानकारी हर रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। आप साइट की लिंक पर जानकारी देख सकते हैं।








