
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava अपनी नई Virat Series को 24 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। बता दें कि ब्रांड ने पहले 21 जुलाई की लॉन्च डेट तय की थी, लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। यही नहीं लॉन्च से पहले कंपनी ने लाइनअप में आने वाले Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 के प्रमुख फीचर्स भी आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिए हैं। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट फोन देख रहे ग्राहकों के लिए लाए जा रहे हैं। साथ ही इन्हें एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध किया जाएगा। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
Lava Virat V1 5G के फीचर्स
Lava Virat V1 5G में 17.13cm (6.75-इंच) HD+ डिस्प्ले मिलेगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी होगी। जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। डिवाइस IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आने वाला है। जिससे यह रोजमर्रा के उपयोग में बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा।
We have tested it thoroughly, so you can ace every test life throws at you.
For India’s endless dreams. A smartphone you can trust.🤝
The all-new Virat V1 is almost here.
Launching on 24th July, 12 PM. Only on Flipkart.#ComingSoon #Flipkart #LavaMobiles #ProudlyIndian… pic.twitter.com/z8yGO6HzkD
— Lava Mobiles (@LavaMobile) July 17, 2026
परफॉरमेंस के लिए Lava Virat V1 5G में UNISOC T8200 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलेगा। यानी कुल 8GB तक RAM का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा 64GB इंटरनल स्टोरेज होगा।
फोटोग्राफी के लिए Lava Virat V1 5G फोन में 13MP AI डुअल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें क्लीन Android सपोर्ट दिया जा रहा है। यानी किसी भी तरह के विज्ञापन (Ads) या अनचाहे प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स (Bloatware) नहीं होंगे। यह स्मार्टफोन Arya Blue और Sonar Gold कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
Lava Virat V1 के फीचर्स
Lava Virat V1 उन यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा जो एक अच्छा किफायती 4G स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें 17.13cm (6.75-इंच) HD+ डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और IP64 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस मिलेगा।
Lava Virat V1 स्मार्टफोन UNISOC SC9863A प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें भी 4GB RAM, 4GB वर्चुअल RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13MP AI डुअल रियर कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
सॉफ्टवेयर के मामले में Lava Virat V1 भी क्लीन Android एक्सपीरियंस देगा, जिसमें कोई Ads या Bloatware नहीं होगा। यह फोन Nilgiri Blue और Himalayan Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
घर पर फ्री सर्विस मिलेगी
Lava अपनी ग्राहक सेवा को बेहतर बनाने के लिए Lava Virat V1 5G और Virat V1 स्मार्टफोंस के साथ Free Service@Home सुविधा भी देगी। इसके तहत ग्राहकों को सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कंपनी घर पर ही सर्विस उपलब्ध कराएगी।
Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 को 24 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद दोनों स्मार्टफोन Flipkart पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होंगे। यदि आप सस्ते स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो यह अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। हम लॉन्च के दिन इनका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।








