POCO X8 Pro और X8 Pro Max फिर हुए महंगे, 3,000 रुपये तक बढ़ी कीमत, जानें नई कीमत

Join Us icon

POCO ने भारत में अपने दो दमदार स्मार्टफोन POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। दोनों फोन लॉन्च होने के बाद तीसरी बार महंगे हुए हैं। इस बार कीमतों में 3,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इसके पीछे का कारण स्मार्टफोन इंडस्ट्री में मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत को माना जा रहा है। आइए, आगे दोनों मॉडल्स की नई कीमत विस्तार से जानते हैं।

POCO X8 Pro Max की नई कीमत

POCO X8 Pro Max की करें तो इसके दोनों मॉडल्स की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये हो गई है। जो पहले 46,999 रुपये में सेल हो रहा था। वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट की नई कीमत 52,999 रुपये है। जिसकी पुरानी कीमत 50,999 रुपये थी।

POCO X8 Pro की नई कीमत

POCO X8 Pro की कीमत में इस बार और बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इसके दोनों वैरियंट 3,000 रुपये महंगे हुए हैं। फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,999 रुपये हो गई है। जबकि पहले यह 36,999 रुपये में बिक रहा था। वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,999 रुपये से बढ़कर 42,999 रुपये की गई है।

क्यों बढ़ रही POCO फोन की कीमत?

स्मार्टफोन बाजार में पिछले कुछ महीनों से कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों को इसका एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। कंपनियां बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग और कंपोनेंट लागत का असर कम करने के लिए अपने मौजूदा स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव कर रही हैं।

POCO X8 Pro और X8 Pro Max की कीमत में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी भी इसी ट्रेंड का हिस्सा लग रहा है। हालांकि, कंपनी ने इस लेटेस्ट प्राइस हाइक के लिए अलग से कोई जानकारी नहीं दी है।

Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max 5G के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Poco X8 Pro Max 5G में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,840Hz PWM डिमिंग और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, Poco X8 Pro 5G में 6.59-इंच का AMOLED पैनल मिलता है, जिसमें समान रिफ्रेश रेट और रिजॉल्यूशन दिया गया है। दोनों ही फोंस IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये मजबूत और ड्यूरेबल हैं।

परफॉरमेंस के मामले में Max वैरियंट में 3nm MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Pro मॉडल में 4nm MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों ही मोबाइल्स में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, और ये डिवाइस 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाले हैं।

Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Poco X8 Pro 5G में 6,500mAh बैटरी लगाई गई है। दोनों ही फोंस 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here