6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ 14999 रुपये में realme C100i स्मार्टफोन लॉन्च

Join Us icon

realme C100i 4G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह लो बजट स्मार्टफोन है जिसे कंपनी ने अंडर 15000 की कैटेगरी में पेश किया है। ​बड़ी 6500mAh Battery और Unisoc प्रोसेसर की ताकत के साथ ही यह मोबाइल मिलिट्री ग्रेड बॉडी और NEXT Ai फीचर्स से लैस है। नए स्मार्टफोन रियलमी सी100आई के प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme C100i 4G प्राइस

रियलमी सी100आई 14,999 रुपये का फोन है। कंपनी ने इसे सिंगल वेरिएंट में ही पेश किया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage शामिल है। इस सस्ते रियलमी स्मार्टफोन को कंपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट सहित नजदीकी मोबाइल की दुकान से भी खरीदा जा सकता है। realme C100i 4G मार्केट में Midnight Black और BlackSkyline Silver कलर में बिकेगा।

realme C100i 4G स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी सी100आई एक 4जी फोन जो एंड्रॉयड 16 बेस्ड realme UI पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह 12नैनोमीटर प्रोसर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Arm Mali-G57 जीपीयू मौजूद है।

realme C100i 4G स्मार्टफोन को 720 × 1570 ​पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 900nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस पर पांडा ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते रियलमी स्मार्टफोन के बैक पैनल पर जहां एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी अैर वीडियो कॉलिंग के​ लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस मोबाइल में यूजर्स को Portrait, Night और Dual-view video जैसे मोड्स भी मिल जाएंगे।

रियलमी सी100आई की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस सस्ते रियलमी स्मार्टफोन को तगड़ी 6500mAh बैटरी से लैस कर इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए रियलमी फोन में 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। यूजर्स को इस फोन में Reverse Charging भी मिलेगी जिसके चलते realme C100i से दूसरे मोबाइल भी चार्ज किए जा सकते हैं।

realme C100i 4G स्मार्टफोन को कंपनी ने MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर पेश है जो ब्रांड के दावेनुसार 2 मीटर की उंचाई से गिरने के बाद भी टूटेगा नहीं। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। इस फोन में NEXT Ai के साथ कई एआई फीचर्स दिए गए हैं जिनमें Gemini डेडिकेटेड बटन भी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, 3.5एमएम हेडफोन जैक और ओटीजी जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here