
मोटोरोला का कर्व डिस्प्ले वाला फोन ऐज 60 फ्यूजन इन दिनों डिस्काउंट के साथ बिक रहा है। इस मोबाइल पर पूरे 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है। ऑफर के तहत 12GB RAM और 256GB मेमोरी वाला फोन सस्ते रेट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। अगर आप भी Motorola Edge 60 Fusion को कम कीमत पर खरीदने की सोच रहे हैं तो इसे डिस्कांउट के साथ कैसे और कहां से परचेज किया जा सकता है, इसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Motorola Edge 60 Fusion पर ऑफर
मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन पर 2000 रुपये का ऑफर आया है। यह स्कीम शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर चल रही है। इस मोटोरोला 5जी फोन का 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट फ्लिपकार्ट 29,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है। लेकिन डिस्कांउट के साथ इस फोन को 27,999 रुपये में पाया जा सकता है। यह 2 हजार रुपये की छूट बैंक ऑफर के तहत मिल रही है।
Motorola Edge 60 Fusion को खरीदते वक्त Axis और ICICI Bank Credit Card से पेमेंट करने पर यह 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। इनके अलावा BOBCard से ईएमआई बनवाने पर भी कंपनी 2 हजार का डिस्काउंट देगी। सिर्फ इतना ही नहीं अगर आप IDFC First Bank से EMI ट्रांजेक्शन करते हैं तो फ्लिपकार्ट पर पूरे 2500 रुपये का डिस्कांउट मिलेगा। यानी डील में यह मोटोरोला का फोन 27,499 रुपये में भी पाया जा सकता है।
मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन को कस्टमर PANTONE फिनिशन वाले Amazonite, Slipstream और Zephyr कलर में खरीदा सकते हैं। यह 5जी फोन डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए या फिर डील की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक) करें

Motorola Edge 60 Fusion स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन 5जी फोन 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह Curved AMOLED डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नालॉजी से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला Glass 7i दी गई है। फोन में मौजूद एक्वा टच फीचर के चलते गीले हाथों से भी स्मार्टफोन चलाया जा सकता है।
Motorola Edge 60 Fusion 5G फोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5500mAh बैटरी दी गई है जो कंपनी के मुताबिक फुल चार्ज के बाद 42.5 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT 700C मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर व 120° एफओवी वाले 13 मेगापिक्सल Ultra wide + Macro लेंस और थर्ड 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला का 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन MIL-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है जो इसे जमीन पर गिरने के बाद भी टूटने से बचाता है। वहीं मोबाइल को डस्ट व वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है। इस फोन में Moto Gestures और AI की क्षमता भी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 6 के साथ NFC का सपोर्ट भी मौजूद है।











