
10000mAh battery वाला रेडमी फोन Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च हो गया है। इस मोबाइल के साथ ही कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 Pro स्मार्टफोन भी उतार दिया है। रेडमी नोट 17 प्रो का ग्लोबल मॉडल जुलाई महीने में चाइना में लॉन्च हुए चीनी मॉडल की तुलना में अलग है। कंपनी ने फोन स्पेक्स में बदलाव किए हैं जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं। इस बात के पूरे आसार हैं कि ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन ही भारतीय बाजार में लाया जाएगा।
Redmi Note 17 Pro स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड आधारित HyperOS 3 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यही प्रोसेसर चाइनीज फोन में दिया गया था।

ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 Pro 5G फोन 8340mAh battery के साथ पेश किया गया है। गौरतलब है कि चीन में यह मोबाइल 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था। यानी इंडियन यूजर्स को कुछ छोटी बैटरी मिल सकती है। हालांकि स्मार्टफोन की चार्जिंग क्षमता में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह मोबाइल 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है और कंपनी ने रेडमी नोट 17 प्रो को 22.5W reverse चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया है। फोन में 6 साल की बैटरी हेल्थ मिलेगी।
रेडमी नोट 17 प्रो के ग्लोबल मॉडल की फोटोग्राफी चीनी मॉडल से कुछ बेहतर है। चाइना में यह फोन 50MP मेन + 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं ग्लोबल मॉडल की बात करें तो फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Note 17 Pro 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Note 17 Pro 5G स्मार्टफोन 1280 x 2772 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। मोबाइल में कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी है और स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया है।
रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन को IP66 + IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देता है। ब्रांड की दावा है कि यह मोबाइल 72 घंटे तक 3 मीटर गहरे पानी में पड़ा रहने के बाद भी खराब नहीं होगा। यूजर्स को इस मोबाइल में 300% volume boost वाले Dolby Atmos स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Redmi Note 17 Pro प्राइस
रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन का ग्लोबल प्राइस 400 यूएस डॉलर से शुरू होता है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 38,220 रुपये के करीब है। फोन के बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB storage दी गई है। इसके अलावा यह रेडमी 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में 6GB, 8GB और 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB मेमोरी पर भी बिकेगा। कंपनी ने इसे Sky Blue, Satin Orange, Purple और Black कलर में पेश किया है।









