
POCO ने अपने नए बैटरी-फोकस स्मार्टफोन POCO X8 Power 5G और POCO X8 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया और Flipkart के साथ मिलकर जारी किए गए प्रमोशनल मटेरियल के जरिए बताया है कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 4 सितंबर को लॉन्च होगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
POCO X8 Power 5G इंडिया लॉन्च डेट
POCO X8 Power 5G भारत में 4 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने सोशल मीडिया और Flipkart के साथ साझेदारी में इसके लॉन्च की जानकारी दी है। लॉन्च इवेंट के दौरान स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और शुरुआती सेल ऑफर्स बताए जाएंगे।
10,000 mAh battery? Yeah, you read that right.
We didn’t just push the limits, we completely broke them. Introducing the biggest battery EVER on a POCO phone: #10000mAh of uninterrupted power that keeps going for 3.5 DAYS straight.#POCOX8Power, launching 4th September at 12 PM pic.twitter.com/6MmNt86JUj
— POCO India (@IndiaPOCO) August 28, 2026
POCO X8 5G इंडिया लॉन्च डेट
POCO X8 Power 5G को कंपनी अपनी X8 सीरीज के तहत पेश करेगी। इससे पहले POCO India ने इस सीरीज के अन्य मॉडल POCO X8 को भी टीज किया है। यह फ़ोन भी 4 सितंबर को ही पेश किया जाएगा। इसमें 9,000mAh की बैटरी होने की जानकारी सामने आई है। दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 3.2 दिन तक चलेगी। यह 67W चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Make the plans.
Take the detours.
Live it up!The POCO X8 5G has 9000mAh battery and 3.2 days of power to keep up.
Come see what power maxxing looks like, launching 4th Sept, 12 PM#POCOX8 #POCOX85G #POCOIndia #PowerMaxxing #POCO pic.twitter.com/mgMVr0NErF
— POCO India (@IndiaPOCO) August 28, 2026
10,000mAh की बड़ी बैटरी
POCO X8 Power 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 3.5 दिनों तक का बैकअप दे सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को लुभा सकता है, जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत पड़ती है। कंपनी ने फिलहाल चार्जिंग स्पीड से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि उम्मीद है फोन 100वॉट चार्जिंग स्पीड के साथ आ सकता है।
POCO X8 Power 5G का डिजाइन
टीजर में POCO X8 Power 5G को कंपनी के सिग्नेचर डुअल-टोन येलो फिनिश में दिखाया गया है। फोन का रियर पैनल काफी क्लीन डिजाइन के साथ नजर आता है। बैक पैनल पर क squircle शेप का कैमरा आइलैंड दिया गया है। जिसमें डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है।
POCO X8 Power 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लॉन्च से पहले सामने आई लीक जानकारी के मुताबिक, POCO X8 Power 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है।
परफॉरमेंस के लिए स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिप दिया जा सकता है। इसके साथ LPDDR5X RAM और फास्ट स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है।
आखिर में फिर से बता दें कि कंपनी 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट के दौरान POCO X8 Power 5G फोन की कीमत, उपलब्ध वैरियंट और शुरुआती सेल ऑफर्स की जानकारी देगी। यह स्मार्टफोन Flipkart के जरिए सेल होगा।
अगर आप बड़ी बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो POCO X8 Power 5G शानदार विकल्प बन सकता है। हम आपको लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









