Ai+ Nova 2 Power 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर लाइव हुआ माइक्रोसाइट, मिलेगा Dimensity 7100

Join Us icon

Ai+ जल्द ही अपनी Nova सीरीज में नया 5G स्मार्टफोन जोड़ने वाला है। क्योंकि कंपनी ने Ai+ Nova 2 Power 5G का माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर लाइव कर दिया है। इससे साफ हो गया है कि फोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। माइक्रोसाइट के जरिए फोन के डिजाइन और प्रोसेसर से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी शेयर की गई हैं। आइए, डिटेल्स जानते हैं।

Ai+ Nova 2 Power 5G डिटेल्स

माइक्रोसाइट के अनुसार Ai+ Nova 2 Power 5G को दो कलर ऑप्शन Blue Fusion और Gold Blue Fusion में पेश किया जाएगा। दोनों मॉडल में डुअल-टोन रियर डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर स्क्विर्कल शेप का कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। जिसमें दो कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश और एक सर्कुलर लाइट मौजूद है।

ai-plus-nova-2-power-5g-launch-soon-flipkart-microsite

कंपनी ने Ai+ Nova 2 Power 5G फोन के प्रोसेसर की भी पुष्टि कर दी है। टीजर में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिलने की बात कंफर्म हुई है। जिसे 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है।

Dimensity 7100 चिपसेट में चार Cortex-A78 कोर 2.4GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड पर और चार Cortex-A55 कोर 2.0GHz की स्पीड पर रन करते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G610 MC2 GPU होगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Ai+ Nova 2 Power 5G nxtQ OS पर काम करेगा। फोन के नाम में मौजूद ‘Power’ से लगता है कि बड़ी बैटरी मिलना लगभग तय है, लेकिन कंपनी ने अभी बैटरी का सटीक साइज नहीं बताया है।

Ai+ ब्रांड आने वाले दिनों में Nova 2 Power 5G के कुछ और फीचर्स से पर्दा उठा सकता है। फिलहाल कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही इसकी लॉन्च डेट सामने आ सकती है। हालांकि अनुमान है आगामी डिवाइस कम प्राइस रेंज में भारतीय ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।

Ai+ Nova 2 Power 5G के लॉन्च के साथ कंपनी बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाना चाहती है। आने वाले दिनों में फोन की कीमत, बैटरी, कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आने की उम्मीद है। यदि आप इस ब्रांड के फोन को लेने की इच्छा रखते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here