
Vivo ने अपनी V-सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo V80 Lite 5G मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले, 50MP का Sony कैमरा और MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया गया है। यह उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है जो लंबा बैकअप और अच्छा परफॉरमेंस चाहते हैं। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
Vivo V80 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस
Vivo V80 Lite 5G में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पिक्सल डेंसिटी 449ppi है। जबकि इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। डिस्प्ले में P3 वाइड कलर गमट और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। फोन की थिकनेस 8.59mm है और वजन 224 ग्राम रखा गया है।
Vivo V80 Lite 5G में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया गया है। फोन को 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन में हीट को कंट्रोल करने के लिए 3800mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी का कहना है कि 45 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी बैटरी स्टेबल तरीके से काम कर सकती है।

Vivo V80 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh BlueVolt बैटरी है। इसमें चौथी पीढ़ी की सिलिकॉन-एनोड तकनीक का उपयोग हुआ है। बैटरी को चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। जिससे दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
Vivo के अनुसार, बैटरी 1,400 बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद भी अपनी कम से कम 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है। कंपनी का दावा है कि सामान्य उपयोग के हिसाब से यह बैटरी करीब सात साल तक अच्छी तरह काम कर सकती है।
कंपनी ने यह भी दावा किया है कि Vivo V80 Lite 5G ने बैटरी बैकअप के मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। लगातार लाइवस्ट्रीम टेस्ट के दौरान फोन ने 32 घंटे 37 मिनट तक काम किया है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo V80 Lite 5G फोन में 50MP Sony IMX852 का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का बोकेह कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जो 90 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। कैमरे में AI Erase फीचर दिया गया है। इसकी मदद से तस्वीर में मौजूद अनचाही चीजों को हटाया जा सकता है। इसके अलावा Check-In Watermark का विकल्प भी मिलता है।
कनेक्टिविटी के लिए Vivo V80 Lite 5G में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, USB Type-C, GPS और NFC जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो V80 Lite 5G Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। इसमें Origin Island, Drag & Go और Office Kit जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में Google Gemini और AI Captions का सपोर्ट भी मिलता है।

Vivo V80 Lite 5G की कीमत
Vivo ने V80 Lite 5G को मलेशिया में तीन स्टोरेज में पेश किया है। इसमें 6GB + 128GB, 6GB + 256GB और 8GB + 256GB स्टोरेज शामिल हैं। कलर्स के मामले में फोन को Emerald Green, Afterglow Pink और Dawn Black जैसे तीन रंगों में लॉन्च किया गया है। Vivo ने फोन को अपनी मलेशियाई वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, लेकिन इसकी कीमत की जानकारी शेयर नहीं की है। वेबसाइट पर प्राइस अपडेट होने के बाद हम इस पोस्ट को अपडेट कर देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









