Jio ₹450 vs Airtel ₹449 vs Vi ₹449 रिचार्ज प्लान, जानें किस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलेगा ज्यादा फायदा?

Join Us icon

कम कीमत में ज्यादा डाटा और OTT फायदे वाला रिचार्ज प्लान कौन नहीं चाहता है? टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग कीमत और वैलिडिटी वाले प्लान पेश करती हैं। Reliance Jio का ₹450, Airtel का ₹449 और Vi का ₹449 प्रीपेड प्लान काफी करीब कीमत वाले विकल्प हैं। देखा जाए तो तीनों प्लान की कीमत लगभग समान है, लेकिन इनमें मिलने वाले डाटा, वैलिडिटी और OTT बेनिफिट्स में काफी अंतर है। इसलिए रिचार्ज करने से पहले यह समझना जरूरी है कि किस प्लान में किस तरह का फायदा मिलता है। अगर कम समय के लिए ज्यादा डाटा चाहिए, तो इन तीनों प्लान में से किसी एक को चुना जा सकता है। आइए जानते हैं Jio ₹450, Airtel ₹449 और Vi ₹449 प्लान में क्या-क्या मिलता है और किसके लिए कौन-सा प्लान बेहतर रहेगा।

Jio ₹450 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो (Reliance Jio) का ₹450 प्रीपेड प्लान 36 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 2GB डाटा मिलता है यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 72GB डाटा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इतना ही नहीं, Jio की ओर से कुछ अतिरिक्त फायदे भी दिए जाते हैं।

इस प्लान में आपको JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन और 50GB JioAICloud स्टोरेज की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये बताई जाती है। प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलता है। हालांकि इसका फायदा लेने के लिए 5G नेटवर्क कवरेज और 5G डिवाइस जरूरी है। Jio का यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जिन्हें थोड़ी ज्यादा वैलिडिटी के साथ OTT और AI से जुड़े अतिरिक्त फायदे भी चाहिए।

Airtel ₹449 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

एयरटेल (Airtel) का ₹449 प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत रोजाना मिलने वाला 4GB डाटा है। 28 दिनों में कुल 112GB डाटा मिलता है, जो Jio के 72GB डाटा से काफी ज्यादा है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी दिया जाता है। हालांकि Airtel की शर्तों के अनुसार 5G डाटा का इस्तेमाल तय सीमा के तहत होता है और 30 दिनों में 300GB तक डाटा दिया जाता है।

इसके अलावा, Google One का सब्सक्रिप्शन प्लान की वैलिडिटी तक मिलता है। Apple Music, SonyLIV और 18 से ज्यादा OTT बेनिफिट्स भी शामिल हैं। साथ ही, Adobe Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इसलिए अगर प्राथमिकता ज्यादा रोजाना डाटा और OTT बेनिफिट्स हैं, तो Airtel का ₹449 प्लान काफी आकर्षक विकल्प बन जाता है।

Vi ₹449 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

वीआई (Vi) का ₹449 प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत Full Day Unlimited Data है यानी रोजाना डाटा इस्तेमाल की सुविधा के साथ अनलिमिटेड डाटा का फायदा मिलता है। 5G नेटवर्क और 5G फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 5G नेटवर्क कवरेज वाले क्षेत्र में अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा मिल सकता है। हालाँकि डाटा का इस्तेमाल व्यक्तिगत और गैर-कमर्शियल कामों के लिए होना चाहिए।

Vi 449 Prepaid Plan

OTT की बात करें, तो प्लान में JioHotstar Mobile का 28 दिनों का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ Vi Movies & TV Super का 28 दिनों का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इसमें SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, FanCode समेत कुल 19 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। अगर रोजाना डाटा की चिंता कम करनी है और एक ही प्लान में कई OTT ऐप्स का फायदा चाहिए, तो Vi का ₹449 प्लान भी एक विकल्प हो सकता है।

तीनों प्लान में सबसे बड़ा अंतर क्या है?

तीनों प्लान की कीमत लगभग समान होने के बावजूद इनका फोकस अलग है।

  • Jio ₹450 प्लान में 36 दिनों की सबसे ज्यादा वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोजाना 2GB डाटा यानी कुल 72GB डाटा मिलता है। इसके साथ JioHotstar, JioAICloud और Google AI Pro जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं।
  • Airtel ₹449 प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी है, लेकिन रोजाना 4GB डाटा मिलता है यानी कुल डाटा के मामले में यह तीनों में काफी आगे है। इसके साथ कई OTT बेनिफिट्स, Google One और Adobe Express Premium जैसे फायदे भी मिलते हैं।
  • Vi ₹449 प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें Unlimited Data का फायदा मिलता है। इसके साथ JioHotstar और 19 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी दिया जाता है।

कौन-सा प्लान किसके लिए बेहतर?

अगर ज्यादा वैलिडिटी चाहिए तो Jio ₹450 प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है। 36 दिनों की वैलिडिटी के साथ इसमें Google AI Pro, JioHotstar और JioAICloud जैसे अतिरिक्त फायदे मिलते हैं। वहीं अगर रोजाना ज्यादा डाटा चाहिए तो Airtel ₹449 प्लान ज्यादा आकर्षक है। इसमें रोजाना 4GB डाटा मिलता है और कुल डाटा भी Jio से काफी ज्यादा है। साथ में कई OTT और दूसरे डिजिटल बेनिफिट्स मिलते हैं।

अगर OTT कंटेंट के साथ Unlimited Data चाहिए तो Vi ₹449 प्लान पर नजर डाल सकते हैं। इसमें 19 OTT प्लेटफॉर्म के साथ JioHotstar और Unlimited Data का फायदा मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here