
बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का दौर चरम पर है। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में आज टेक ब्रांड पोको भी शामिल हो गया है। इस कंपनी ने आज भारतीय बाजार में अपना सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन उतार दिया है। POCO X8 Power इंडिया में लॉन्च हो गया है जो 10000mAh Battery की ताकत के साथ आया है। बड़ी बैटरी के साथ ही इस मोबाइल में 1.5K स्क्रीन, 50MP कैमरा, 32MP Selfie सेंसर और Snapdragon प्रोसेसर की पावर भी दी गई है।
POCO X8 Power की बैटरी
पोको एक्स8 पावर 5जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में तगड़ी 10000mAh Battery दी गई है। X8 Power से पहले अभी तक कोई भी पोको फोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च नहीं हुआ था। कंपने ने इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। ब्रांड का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन तकरीबन 3.5 दिन का बैकअप दे सकता है। वहीं 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह पोको 5जी फोन 20 घंटे, 45 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुका है।
इस 10 हजार एमएएच बैटरी वाले फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने POCO X8 Power 5G को 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा है। पोको की मानें तो सिर्फ 15 मिनट चार्ज लगाने पर यह मोबाइल पूरा 1 दिन चालू रह सकता है। फोन में 27W Reverse चार्जिंग भी मौजूद है जिसके चलते पोको एक्स8 पावर से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं। यूजर्स को इस 5जी फोन में Bypass Charging तकनीक भी मिलेगी।
POCO X8 Power स्पेसिफिकेशन्स
पोको एक्स8 पावर 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HyperOS 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट लगा है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स में इसका AnTuTu Score 9,84,877 आया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno जीपीयू दिया गया है।

POCO X8 Power 5G फोन में 2772 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह फ्लैट AMOLED पैनल बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक दी गई है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Victus 2 की लेयर मौजूद है। टीयूवी सर्टिफिकेशन के चलते यह स्क्रीन आई प्रोटेक्शन भी प्रदान करेगी।
फोटोग्राफी के लिए पोको एक्स8 पावर डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए POCO X8 Power 5G फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। ग्राहकों में इस फोन कैमरा में AI फीचर्स और 4K Video रिकॉर्डिंग भी मिलेगी।

यह पोको 5जी फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आया है जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही गर्म और चिकने लिक्विड से भी सुरक्षित रखने में मदद करती है। वहीं फोन स्क्रीन पर Wet Touch 2.0 फीचर दिया गया है जिसके चलते गीले हाथों से भी डिस्प्ले टच बिना परेशानी के यूज किया जा सकता है।
पोको एक्स8 पावर 5जी फोन को कंपनी 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi और Bluetooth 6.0 के साथ ही IR Blaster जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यूजर्स को इस फोन में Dolby Atmos Dual Speaker और 400% Volume boost जैसे विकल्प भी मिलेंगे।

POCO X8 Power प्राइस
पोको एक्स8 पावर 5जी फोन इंडियन मार्केट में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 35,999 रुपये है। वहीं बड़ा वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसका लॉन्च प्राइस 38,999 रुपये है। इस बड़ी बैटरी वाले 5जी फोन की सेल 11 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी जिसे Black और Yellow कलर में खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में इस मोबाइल पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद स्टार्टिंग प्राइस 32,999 रुपये पड़ेगा।









