
Samsung ने भारतीय बाजार में अपने दो 5G स्मार्टफोन Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। दोनों स्मार्टफोन के सभी वैरियंट 2,000 रुपये महंगे हो गए हैं। जिससे शुरुआती कीमत 37,999 रुपये तक हो गई है। नई कीमतें देशभर में लागू हैं और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई हैं। हालांकि, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart पर दोनों स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ कम कीमत में उपलब्ध हैं। इसलिए फोन खरीदने की सोच रहे ग्राहकों को ऑनलाइन ऑफर चेक करना बेहतर हो सकता है। आइए, आगे आपको नया प्राइस बताते हैं।
Samsung Galaxy M47 और Galaxy F70 Pro की नई कीमत
Samsung Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G तीन रैम और स्टोरेज वैरियंट में आते हैं। दोनों स्मार्टफोन की कीमतों में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें इस प्रकार हैं:
Samsung Galaxy M47 5G की कीमत
- 6GB रैम + 128GB स्टोरेज: 37,999 रुपये (पहले 35,999 रुपये)
- 8GB रैम + 128GB स्टोरेज: 41,999 रुपये (पहले 39,999 रुपये)
- 8GB रैम + 256GB स्टोरेज: 46,999 रुपये (पहले 44,999 रुपये)
Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत
- 6GB रैम + 128GB स्टोरेज: 37,999 रुपये (पहले 35,999 रुपये)
- 8GB रैम + 128GB स्टोरेज: 41,999 रुपये (पहले 39,999 रुपये)
- 8GB रैम + 256GB स्टोरेज: 46,999 रुपये (पहले 44,999 रुपये)
ये खबर लिखे जाने तक दोनों स्मार्टफोन Amazon और Flipkart पर डिस्काउंट के साथ करीब 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध थे। यह कीमत फेस्टिव सेल या अन्य ऑफर्स के कारण हो सकती है। हालांकि, ऑनलाइन कीमतें और उपलब्ध ऑफर्स बदल भी सकते हैं।

Samsung Galaxy M47 और F70 Pro के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G में समान स्पेसिफिकेशंस मिलते हैं। दोनों स्मार्टफोन में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन मिलता है। परफॉरमेंस के लिए दोनों फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों डिवाइस में 6GB और 8GB रैम के विकल्प मिलते हैं।
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोंस के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह सामान्य उपयोग में पूरे दिन का बैकअप दे सकती है।

Samsung ने कीमत क्यों बढ़ाई?
Samsung ने Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं की है। हालांकि, स्मार्टफोन इंडस्ट्री में मेमोरी कंपोनेंट की बढ़ती लागत को इसकी संभावित वजह माना जा रहा है। हम आपको आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









