6,500mAh बैटरी वाली Vivo के 5G फोन को 16,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स

Join Us icon

Vivo ने जुलाई महीने में 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। अगर आप 6,500mAh वाली वीवो टी5 लाइट फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में इसे 16,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप इसे 16,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

Vivo T5 Lite 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरियंट की एमआरपी फ्लिपकार्ट पर 30,999 रुपये है और अभी यह 17,499 रुपये में उपलब्ध है अगर ऑफर्स की बात करें, तो HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर अभी 1750 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड या Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर भी 1,750 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो 2,538 रुपये तक छूट मिलती है। इस तरह आप फोन को 16,000 रुपये से कम की कीमत में खरीद सकते हैं।

Vivo T5 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स है और इसमें 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट मिलता है। इस स्मार्टफोन में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। फोन में 6GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Vivo T5 Lite 5G में Android 16 पर आधारित OriginOS 6 दिया गया है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर और Sony IMX852 सेंसर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। Vivo T5 Lite 5G की बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की बैटरी है। इसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बड़ी बैटरी उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकती है, जो फोन पर लंबे समय तक वीडियो देखते हैं, इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं या गेमिंग करते हैं। इसके अलावा, फोन को IP65 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी की बौछारों से सुरक्षा प्रदान करती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि फोन को पानी में डुबोया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन का वजन लगभग 209 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.39mm है।

क्या Vivo T5 Lite 5G खरीदना चाहिए? Vivo T5 Lite 5G में बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और 50MP कैमरा मिलता है। अगर आपकी प्राथमिकता बैटरी बैकअप और सामान्य इस्तेमाल के लिए 5G स्मार्टफोन खरीदना है, तो इसे विकल्प के तौर पर देख सकते हैं। हालांकि इसकी HD+ डिस्प्ले और 5MP फ्रंट कैमरे को भी ध्यान में रखना चाहिए। बैंक ऑफर के बाद इसे 16,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है, जो एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here