9000mAh और 200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 16, जानें कैसा है यह फोन

Join Us icon

OnePlus ने चीन में अपनी नंबर सीरीज का विस्तार करते हुए नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। इसमें 185Hz तक का रिफ्रेश रेट वाली OLED स्क्रीन, अब तक का सबसे तेज Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यही नहीं इस बार फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसकी चीन में सेल 13 अक्टूबर से शुरू होगी। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus 16 के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 16 में 6.78 इंच का BOE X4 OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2772×1272 पिक्सल रिजॉल्यूशन, LTPO टेक्नोलॉजी और 165Hz तक के रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। गेमिंग के दौरान इसका रिफ्रेश रेट 185Hz तक जा सकता है। इस डिस्प्ले में 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 1 निट की न्यूनतम ब्राइटनेस और 3,840Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Crystal Shield ग्लास दिया गया है।

परफॉरमेंस के लिए OnePlus 16 फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। जो 2nm प्रोसेस पर बना है। इसकी क्लॉक स्पीड 5.01GHz तक है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU लगा है। इसके साथ LPDDR5X Ultra रैम और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक दी गई है।

गेमिंग अनुभव को और तगड़ा बनाने के लिए कंपनी ने OnePlus 16 में G3 नेटवर्क चिप, P4 डिस्प्ले चिप और T3 टच चिप दी है। फोन में 800Hz जायरोस्कोप और 185 FPS तक नेटिव गेमिंग सपोर्ट भी दिया गया है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 6,428mm² वेपर चैंबर वाला Glacier कूलिंग सिस्टम मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल का Samsung S5KHPE मेन सेंसर है। जिसका अपर्चर f/1.6 है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है।

ऊपर बताए गए मेन कैमरा के साथ OnePlus 16 में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। यह 3x ऑप्टिकल जूम और 120x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। जो 116 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन 30fps पर 8K और 120fps तक 4K Dolby Vision रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

OnePlus 16 में 9,000mAh की डुअल-सेल Glacier बैटरी लगाई गई है। यह 100W SUPERVOOC वायर्ड चार्जिंग और 100W UFCS चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग, 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। गेमिंग के दौरान बैटरी को सीधे पावर देने के लिए बायपास चार्जिंग फीचर भी मौजूद है।

OnePlus 16 फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर और X-axis लीनियर मोटर भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, IR ब्लास्टर और USB 3.2 Gen 1 पोर्ट मिलता है। नेविगेशन के लिए इसमें BeiDou, GPS, Galileo, GLONASS और QZSS का सपोर्ट दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो OnePlus 16 फोन Android 17 पर आधारित ColorOS 17 पर काम करता है। इसका डाइमेंशन 161.42×76.67mm है। जबकि मोटाई 8.45mm से 8.55mm के बीच है। फोन का वजन वैरियंट के हिसाब से 217 से 220 ग्राम तक रखा गया है।

OnePlus 16 की कीमत

OnePlus 16 को चीन में चार रैम और स्टोरेज ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने लॉन्च ऑफर के तहत सभी वैरियंट की कीमत में 300 युआन की छूट दी है। यह स्मार्टफोन Mars Masterpiece, Dark Forest और Tomorrow Starlight कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

  • 12GB रैम + 256GB स्टोरेज: 5,999 युआन (करीब 87,000 रुपये)
  • 12GB रैम + 512GB स्टोरेज: 6,799 युआन (करीब 98,000 रुपये)
  • 16GB रैम + 512GB स्टोरेज: 7,499 युआन (करीब 1,08,200 रुपये)
  • 16GB रैम + 1TB स्टोरेज: 8,499 युआन (करीब 1,27,00रुपये)

फिलहाल OnePlus 16 को चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने ग्लोबल और भारतीय लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि उम्मीद है यह आने वाले महीनों में आ सकता है। 91मोबाइल्स के साथ आगे के अपडेट के लिए बने रहें।



OnePlus 16 Price, Launch Date
Expected Price:N/A
Release Date: (Expected)
Variant:12 GB RAM
Phone Status:Upcoming Phone
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here