
iQOO Neo12 स्मार्टफोन को लेकर चीन में लॉन्च से पहले कंपनी ने अहम फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं। इस फोन में 2K OLED डिस्प्ले के साथ 185Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। गेमिंग पर फोकस करने वाले इस स्मार्टफोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी और एक्टिव कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा। यही नहीं कंपनी कल यानी 14 अक्टूबर को फोन से जुड़ी और जानकारी भी शेयर करेगी। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Neo12 के स्पेसिफिकेशंस
iQOO ने कंफर्म किया है कि Neo12 में Visionox की ओर से तैयार किया गया 2K OLED डिस्प्ले मिलेगा। यह स्क्रीन 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले और रियर डिजाइन की झलक भी दिखाई है। टीजर के अनुसार, फोन में फ्लैट डिस्प्ले, पतले बेजल और सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट होगा।

iQOO Neo12 के डिस्प्ले में p-TSF ल्यूमिनसेंट तकनीक का उपयोग किया गया है। जिससे कलर रिप्रोडक्शन बेहतर होगा, पावर की खपत कम होगी और डिस्प्ले की लाइफ बढ़ सकती है।
परफॉरमेंस के लिए आगामी iQOO Neo12 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ कंपनी का इन-हाउस Q3 गेमिंग चिप भी लगाई जाएगी। फोन में Ice-Dome कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। जिसमें एक्टिव फैन शामिल होगा। इससे लंबे समय तक गेमिंग करने के दौरान फोन के तापमान को सही रखने में मदद मिल सकती है।
बैटरी की बात करें तो iQOO Neo12 में 9,000mAh की बैटरी मिलेगी। तुलना करें तो पिछले मॉडल iQOO Neo11 में 7,500mAh की बैटरी दी गई थी। ऐसे में नए फोन में बैटरी कैपेसिटी बढ़ाई गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी चार्जिंग स्पीड की जानकारी नहीं दी है।
iQOO Neo12 की बड़ी खूबी 185Hz रिफ्रेश रेट होगा। इससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और सपोर्टेड गेम्स में विजुअल एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद हो सकता है। हालांकि, यह रिफ्रेश रेट पूरे सिस्टम में काम करेगा या केवल चुनिंदा गेम्स में उपलब्ध होगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
iQOO Neo12 फोन के रियर डिजाइन की बात करें तो कंपनी के टीजर में रेड और ब्लैक थीम दर्शाई है। इसमें पीछे की तरफ ब्लैक कैमरा मॉड्यूल और बड़ा सर्कुलर कैमरा एलिमेंट नजर आता है। हालांकि, कैमरा सेंसर, कैमरा सेटअप और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी नहीं दी गई है।

iQOO Neo12 की लॉन्च डिटेल्स
iQOO Neo12 की चीन में प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि 14 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में फोन के बारे में और जानकारी सामने आएगी।
यदि आप तगड़े परफॉरमेंस, डिस्प्ले और बड़ी बैटरी वाला फोन लेना चाहते हैं तो iQOO Neo12 शानदार ऑप्शन बनेगा। इसके आगे के अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।









