OnePlus 16R के स्पेसिफिकेशंस लीक, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 50MP के 3 कैमरे से हो सकता है लैस

Join Us icon

OnePlus की नंबर सीरीज में बीते दिन ही OnePlus 16 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुआ है। इस लाइनअप में OnePlus 16R जुड़ने की जानकारी पहले भी सामने आई है। इसी बीच लीक में डिवाइस के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी का यह अपकमिंग फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ एंट्री ले सकता है। इसे भारत में दिसंबर 2026 या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus 16R के संभावित स्पेसिफिकेशंस

टिप्स्टर के अनुसार, आगामी OnePlus 16R में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट फोन को बेहतर परफॉरमेंस प्रदान करेगा। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह पिछले मॉडल OnePlus 15R के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के मुकाबले अपग्रेड होगा।

डिस्प्ले की बात करें तो आगामी OnePlus 16R में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। यह फीचर पिछले मॉडल OnePlus 15R में भी मौजूद है।

कैमरा OnePlus 16R का बड़ा अपग्रेड हो सकता है। लीक के अनुसार, फोन में 50MP के तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। इनमें एक टेलीफोटो लेंस भी शामिल होने की उम्मीद है। इससे यूजर्स को दूर की तस्वीरें लेने और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में बेहतर अनुभव मिल सकता है।

तुलना करें तो OnePlus 15R में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। ऐसे में नए मॉडल में टेलीफोटो कैमरा शामिल होना कैमरा सेटअप को ज्यादा अच्छा बना सकता है। हालांकि, तीसरे कैमरे के सेंसर और बाकी कैमरा फीचर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

बैटरी के मामले में भी आगामी OnePlus 16R में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक, फोन में 7,500mAh से ज्यादा साइज वाली बैटरी दी जा सकती है। उम्मीद यह भी है कि इसकी बैटरी 9,000mAh तक हो सकती है।

बता दें कि OnePlus 15R में 7,400mAh की बैटरी मिलती है। ऐसे में बैटरी साइज बढ़ने पर यूजर्स को लंबे समय तक फोन उपयोग करने की सुविधा मिल सकती है। हालांकि, OnePlus 16R की चार्जिंग स्पीड और बैटरी से जुड़े अन्य फीचर्स की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।

OnePlus 16R लॉन्च टाइमलाइन संभावित

OnePlus 16R को भारत में दिसंबर 2026 या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसमें प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के मामले में अपग्रेड मिल सकते हैं। जिससे यह स्मार्टफोन तगड़ा विकल्प बन सकता है। इसके लगातार अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here