
OPPO मार्केट में जल्द ही वाइडस्क्रीन डिजाइन वाला फोन लेकर आ सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार ब्रांड के अपकमिंग वाइडस्क्रीन फोन में MediaTek का फ्लैगशिप प्रोसेसर और 200MP के दो कैमरे मिल सकते हैं। हालांकि, फिलहाल फोन के नाम और बाकी स्पेसिफिकेशंस को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OPPO के आगामी वाइडस्क्रीन फोन की डिटेल्स लीक
टिप्स्टर ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर पोस्ट कर OPPO के नए वाइडस्क्रीन स्मार्टफोन की कुछ अहम जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, कंपनी फिलहाल इस फोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है। यह एक कैंडीबार डिजाइन वाला स्मार्टफोन हो सकता है, लेकिन इसका फॉर्म फैक्टर मौजूदा स्मार्टफोंस से अलग हो सकता है।

अपकमिंग फोन में MediaTek का फ्लैगशिप चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिप Dimensity 9600 Pro है। जिसका उपयोग OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max में भी किया गया है। ऐसे में संभावना है कि नए वाइडस्क्रीन फोन में भी यही प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि, टिप्स्टर ने चिपसेट का नाम नहीं बताया है।
कैमरा इस अपकमिंग OPPO स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी हो सकती है। लीक के मुताबिक, फोन में 200MP के दो कैमरे दिए जा सकते हैं। इनमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। पेरिस्कोप कैमरा दूर की फोटोज बेहतर डिटेल के साथ कैप्चर कर सकता है।
फिलहाल फोन की बैटरी, चार्जिंग स्पीड और डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। इन फीचर्स के बारे में जानने के लिए आगे आने वाले लीक्स का इंतजार करना होगा।
लीक के अनुसार इस आगामी ओप्पो फोन को Pro मॉडल के तौर पर पेश किए जाने की संभावना है। ऐसे में इसका नाम OPPO Find X10 Pro हो सकता है। हालांकि, डिजाइन और फॉर्म फैक्टर मौजूदा Find X10 सीरीज के स्मार्टफोंस से अलग बताया जा रहा है। इसलिए कंपनी इसे किसी दूसरे नाम से भी लॉन्च कर सकती है।
उम्मीद यह भी है कि इसे OPPO Find X10 Pro Mini नाम दिया जा सकता है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि फिलहाल OPPO Find X10 सीरीज में Find X10E, Find X10 और Find X10 Pro Max जैसे मॉडल शामिल हैं।
कब लॉन्च हो सकता है आगामी OPPO फोन?
रिपोर्ट्स के अनुसार, OPPO का यह वाइडस्क्रीन स्मार्टफोन 2027 की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बीच पेश होने की उम्मीद है। हालांकि, इसके आगे के अपडेट मिलने का वेट करना होगा। यदि आप भी वाइडस्क्रीन फोन को लेना चाहते हैं तो 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।










