
Redmi अपनी K100 सीरीज में नया स्मार्टफोन Redmi K100 लॉन्च कर सकता है। बता दें कि ब्रांड ने अगस्त के महीने में ही में Redmi K100 Pro और K100 Pro Max को चीन में पेश किया गया था लेकिन इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल लॉन्च नहीं हुआ था। जिसे लेकर लेटेस्ट लीक सामने आया है। बताया जा रहा है कि आगामी K100 फोन को अक्टूबर के आखिर तक पेश किया जा सकता है। वहीं, चीन की 3C सर्टिफिकेशन पर चार्जिंग स्पीड सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Redmi K100 की लॉन्च टाइमलाइन
टिप्स्टर Smart Pikachu के अनुसार, Redmi अक्टूबर के आखिर तक सीरीज का बेस मॉडल Redmi K100 को लॉन्च कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Redmi K100 Pro और K100 Pro Max को अगस्त में चीन में लॉन्च किया गया था। इसी दौरान Xiaomi की चीन में मार्केटिंग टीम की जनरल मैनेजर Wei Siqi ने बताया था कि सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल और एक गेमिंग फ्लैगशिप भी शामिल होंगे। वहीं, अब Redmi K100 की नई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से लगता है कि इसका लॉन्च जल्द हो सकता है।
Redmi K100 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक के अनुसार, Redmi K100 में 6.8 से 6.9 इंच के बीच का बड़ा फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 185Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। परफॉरमेंस के लिए आगामी स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है। बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए अलग डिस्प्ले चिप मिलने की भी संभावना है।
Redmi K100 की बड़ी खूबी इसकी संभावित बैटरी हो सकती है। टिप्स्टर Digital Chat Station के पूर्व लीक के अनुसार, फोन में करीब 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
चीन की 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में मॉडल नंबर M786BC वाले स्मार्टफोन के लिए 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सामने आया है। टिप्स्टर ने इस डिवाइस की पहचान Redmi K100 के तौर पर की है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो फोन में बड़ी बैटरी के साथ 100W चार्जिंग भी दी जा सकती है।

अब तक आए लीक के अनुसार, Redmi K100 में सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर, बड़ा लीनियर वाइब्रेशन मोटर और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है।
आखिर में आपको बताते चलें कि फिलहाल कंपनी ने आगामी Redmi K100 के लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।









