OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max की कीमत लीक, जानें कितने में हो सकते हैं लॉन्च

Join Us icon

OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max स्मार्टफोन 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होने वाले हैं। वहीं, लॉन्च से पहले दोनों के रिटेल बॉक्स लेबल ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जिनसे इनकी मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) का पता चला है। टिप्स्टर Abhishek Yadav ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इन लेबल की तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, ये बॉक्स पर मौजूद कीमतें हैं और फोन की कंफर्म सेलिंग प्राइस नहीं हैं। आइए, आगे आपको पूरी जानकारी देते हैं।

OPPO Find X10 सीरीज की कीमत लीक

लीक हुए रिटेल बॉक्स लेबल के अनुसार, OPPO Find X10 का मॉडल नंबर CPH2911 है। जबकि Find X10 Pro Max का मॉडल नंबर CPH2913 बताया गया है। इनमें Find X10 की MRP 1,79,999 रुपये और Find X10 Pro Max की MRP 2,39,999 रुपये है।

OPPO Find X10 का वजन 216 ग्राम और डाइमेंशन 156.5 × 74.3 × 8.4mm बताया गया है। वहीं, Find X10 Pro Max का वजन 233 ग्राम और डाइमेंशन 161.3 × 76.6 × 8.4mm है। लेबल के मुताबिक, Find X10 का मैन्युफैक्चरिंग डेट सितंबर 2026 और Pro Max का अक्टूबर 2026 है। दोनों फोन मेड इन इंडिया होने की डिटेल दिख रही है।

रिटेल बॉक्स में चार्जर, USB केबल, सिम इजेक्टर टूल और प्रोटेक्टिव केस मिलने की जानकारी भी सामने आई है। बता दें कि फिलहाल कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन की रियल सेलिंग प्राइस का खुलासा नहीं किया है। यह जानकारी 22 अक्टूबर को लॉन्च के दिन सामने आएगी।

कितनी हो सकती है सीरीज की सेलिंग प्राइस?

लीक के अनुसार, OPPO Find X10 की MRP 1,79,999 रुपये और Find X10 Pro Max की MRP 2,39,999 रुपये है। हालांकि, बॉक्स पर लिखी MRP और बाजार में मिलने वाली रियल कीमत अलग हो सकती हैं।

अगर कंपनी इन फोंस को MRP से 30 से 40 प्रतिशत कम कीमत पर सेल करती है, तो OPPO Find X10 की अनुमानित कीमत करीब 1.08 लाख से 1.26 लाख रुपये के बीच हो सकती है। वहीं, Find X10 Pro Max की अनुमानित सेलिंग प्राइस करीब 1.44 लाख से 1.68 लाख रुपये के बीच रह सकती है। हालांकि ये केवल अनुमान हैं और कंपनी की ओर से पुष्टि होना बाकी है।

OPPO Find X10 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस

OPPO Find X10 Pro Max इस सीरीज का प्रीमियम मॉडल होगा। फोन में बैक पैनल पर तीन 200MP कैमरे दिए जा सकते हैं। इनमें मेन कैमरा, अल्ट्रावाइड कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होंगे। इससे यूजर्स को लैंडस्केप, वाइड-एंगल और दूर की तस्वीरें लेने के लिए अलग-अलग विकल्प मिल सकते हैं।

वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन के तीनों रियर कैमरों से 8K Log वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। इसके साथ Dolby Vision के साथ 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिल सकती है। Hasselblad के साथ कैमरा पार्टनरशिप के जरिए कंपनी कलर ट्यूनिंग और इमेज प्रोसेसिंग में शानदार अनुभव देने वाली है।

परफॉरमेंस के लिए OPPO Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलने वाला है। यह 2nm प्रोसेस पर आधारित फ्लैगशिप चिपसेट बताया गया है। फोन में 6.78 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।

बैटरी की बात करें तो इसमें 8,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह 80W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।

OPPO Find X10 के स्पेसिफिकेशंस

OPPO Find X10 में MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।

फोटोग्राफी के लिए OPPO Find X10 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात कही गई है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरे शामिल हो सकते हैं।

फोन में 8,000mAh की बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इस तरह स्टैंडर्ड मॉडल में भी बड़ी बैटरी और हाई-रेजोल्यूशन कैमरा सेटअप मिल सकता है।

OPPO Find X10 Pro Max उन यूजर्स को लुभा सकता है जो कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग को आगे रखते हैं। वहीं, Find X10 उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है जो फ्लैगशिप फीचर्स के साथ थोड़ा कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं। यदि आप इन फोंस को लेना चाहते हैं तो हम आपको 22 अक्टूबर के लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here