Huawei Mate X8 के 6000mAh से बड़ी बैटरी, 8.15-इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरा फीचर्स लीक

Join Us icon

Huawei अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X8 को जल्द लॉन्च कर सकता है। क्योंकि इस अपकमिंग फोन के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी जानकारी लेटेस्ट लीक में सामने आई है। जो माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने शेयर की हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से आगामी डिवाइस के ऐलान का इंतजार करना होगा। आइए, आगे लॉन्च से पहले डिवाइस की प्रमुख डिटेल्स जानते हैं।

Huawei Mate X8 के स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक के अनुसार Huawei Mate X8 में 6.5-इंच का कवर डिस्प्ले और 8.15-इंच का इनर डिस्प्ले मिल सकती है। दोनों स्क्रीन में अल्ट्रा-थिन ग्लास का उपयोग किए जाने की बात कही गई है। तुलना करें तो Huawei Mate X7 में 6.49-इंच का कवर डिस्प्ले और 8-इंच की इनर स्क्रीन है। ऐसे में नए मॉडल के बाहर की स्क्रीन लगभग पहले जैसी रह सकती है। जबकि फोन खोलने पर थोड़ी बड़ी स्क्रीन मिल सकती है।

टिप्स्टर ने Huawei Mate X8 फोन में इस्तेमाल होने वाले चिपसेट का नाम नहीं बताया है। हालांकि, इसे नई जनरेशन का फ्लैगशिप प्रोसेसर बताया गया है।

Huawei Mate X8 में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 1/1.28-इंच का SC595 सेंसर, वेरिएबल अपर्चर और RYYB कलर फिल्टर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है, जिससे दूर की तस्वीरें लेने में बेहतर अनुभव मिल सकता है।

Huawei Mate X7 में पहले से ही 1/1.28-इंच का RYYB मेन सेंसर और वेरिएबल अपर्चर मौजूद है। ऐसे में Mate X8 के कैमरा सेटअप में सेंसर के साइज में बड़े बदलाव के बजाय कैमरा हार्डवेयर और इमेज प्रोसेसिंग में सुधार हो सकता है।

लीक के अनुसार, आगामी Huawei Mate X8 फोन के इंजीनियरिंग सैंपल में 6,000mAh से ज्यादा साइज वाली बैटरी दी गई है। वहीं, Huawei Mate X7 के स्टैंडर्ड मॉडल में 5,525mAh की बैटरी मिलती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो नए फोल्डेबल फोन में बैटरी साइज के मामले में अच्छा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Huawei Mate X8 की संभावित कीमत

Digital Chat Station के अनुसार, Huawei Mate X8 की कीमत करीब 10,000 युआन यानी इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 1 लाख 40 हजार रुपये हो सकती है। इस कीमत के साथ फोन प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में आ सकता है।

फिलहाल Huawei Mate X8 के सभी फीचर्स, कीमत और लॉन्च की जानकारी लीक पर आधारित है। इसलिए इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा। यदि आप इस फोन को लेना चाहते हैं तो लगातार अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here