7,000mAh बैटरी वाले Moto G Max पर 7000 रुपये तक की छूट, 32MP सेल्फी कैमरा से है लैस

Join Us icon

अगर आप बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Moto G Max आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। बता दें कि कंपनी ने फोन के इस वैरियंट को भारत में 27,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन Flipkart पर यह 23,499 रुपये में उपलब्ध है यानी इस फोन पर आपको सीधे 4,500 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 3,075 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। फोन में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 7,000mAh की बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है। आइए जानते हैं फ्लिपकार्ट सेल में क्या बेस्ट डील मिल रही है।

फ्लिपकार्ट पर Moto G Max फोन पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें, तो फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट को 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फिलहाल Flipkart पर यह 23,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। अगर इसमें बैंक ऑफर्स को जोड़ दें, तो इसे आकर्षक कीमत पर खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर्स को देखें, तो ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,500 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड और Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3,075 रुपये तक की छूट मिल सकती है यानी इस फोन की खरीद पर आप 4,500 रुपये से लेकर करीब 7,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा, आप नो-कास्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं।

Moto G Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।

इस स्मार्टफोन में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 6GB LPDDR5x रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन में रैम बूस्ट फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से स्टोरेज का इस्तेमाल करके आप वर्चुअल रैम को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। Moto G Max में Android 16 पर आधारित Hello UI दिया गया है। कंपनी ने फोन के लिए दो Android OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

फोटोग्राफी के लिए Moto G Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें Sony LYTIA 600 सेंसर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जो 119.5 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है। इसमें 30W TurboPower वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

वहीं कनेक्टिविटी को देखें, तो Moto G Max में डुअल सिम 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी की बौछारों से सुरक्षा देती है। इसके अलावा, यह MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी मानकों को भी पूरा करता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है। इसका वजन 213 ग्राम है और मोटाई 8.60mm है। यह फोन Pantone Alaskan Blue, Pantone Malaga और Pantone Stargazer कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

क्या Moto G Max खरीदना चाहिए? Moto G Max उन यूजर्स के लिए एक विकल्प हो सकता है, जिन्हें बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और बेहतर ड्यूरेबिलिटी वाला स्मार्टफोन चाहिए। इसमें 50MP का Sony कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। Flipkart पर मिल रही छूट इसे पहले से कम कीमत पर खरीदने का मौका देती है। हालांकि खरीदने से पहले बैंक ऑफर की शर्तें और भुगतान के बाद मिलने वाली अंतिम कीमत जरूर चेक कर लें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here