
OnePlus Ace 7 सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। कंपनी ने चीन में अपने आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर OnePlus Ace 7 सीरीज के रिजर्वेशन शुरू कर दिए हैं। इससे लगता है कि कंपनी जल्द ही स्मार्टफोन को पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro को इसी महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus Ace 7 सीरीज डिटेल्स संभावित
टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro दोनों में 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो दोनों फोन हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी प्रदान कर सकते हैं।

बताया गया है कि दोनों आगामी फोन के कैमरा सेटअप में अंतर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Ace 7 Pro में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। फोन में Oppo के फ्लैगशिप कैमरा फोन में इस्तेमाल होने वाले इमेज प्रोसेसिंग एल्गोरिदम मिलने की बात कही गई है। इससे फोटो की क्वालिटी बेहतर हो सकती है।
स्टैंडर्ड OnePlus Ace 7 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद नहीं है। फिलहाल इसके अन्य कैमरा फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है।
OnePlus Ace 7 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। हालांकि, डिस्प्ले के साइज और अन्य फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है।
OnePlus Ace 7 सीरीज फोन में इंटीग्रेटेड एक्टिव कूलिंग फैन मिलने की भी उम्मीद है। ऐसा फीचर लंबे समय तक गेमिंग या हैवी के दौरान डिवाइस का तापमान सही रखने में मदद कर सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि स्टैंडर्ड Ace 7 में भी बिल्ट-इन कूलिंग फैन मिलेगा या यह फीचर केवल Ace 7 Pro तक सीमित रहेगा।
परफॉरमेंस के लिए OnePlus Ace 7 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज का चिपसेट मिलने की उम्मीद है। वहीं, OnePlus Ace 7 Pro में स्टैंडर्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

OnePlus ने फिलहाल Ace 7 सीरीज के फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में इसकी लॉन्च डेट का ऐलान कर सकती है। हम आपको अपडेट मिलते ही नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









