
इंडियन मोबाइल कंपनी कार्बन एक बार फिर से स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री लेने जा रही है। कई सालों से शांत बैठे इस मोबाइल ब्रांड ने भारतीय बाजार की स्थिति को भांपते हुए फिर से किस्मत आजमाने की कोशिश की है। Ai+ और Boltt जैसे नए मोबाइल ब्रांड्स के साथ ही अब Karbonn Smartphones का ऑप्शन भी ग्राहकों के पास आने वाला है। कंपनी का नया स्मार्टफोन Karbonn Rebel 5G फोन होगा।
Karbonn Rebel 5G
कार्बन रेबल 5जी इंडिया में लॉन्च होने वाला है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर अपकमिंग कार्बन स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव की जा चुकी है और यहीं पर नए मोबाइल के नाम से पर्दा उठा है। ब्रांड की ओर से Karbonn Rebel 5G का नाम टीज़ किया जा चुका है और आने वाले दिनों में नए कार्बन स्मार्टफोन की लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी जाएगी। कंपनी इस अपकमिंग फोन को Kamaak Koming टाइटल के साथ प्रोमोट कर रही है।
Karbonn Rebel 5G स्पेसिफिकेशन्स
कार्बन रेबल को लो बजट सेग्मेंट में सस्ते 5जी फोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे Unisoc 5G ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर पेश किया जा सकता है जिसमें स्टॉक एंड्रॉयड ओएस देखने को मिल सकता है।
उम्मीद है कि Karbonn Rebel 5G फोन 4जीबी रैम पर लॉन्च होगा जिसे 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने के लिए इस स्मार्टफोन में LPDDR4X RAM तकनीक दी जा सकती है। कार्बन रेबल में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसी रैम क्षमता को बढ़ाएगी।

बैटरी के मामले में कार्बन का नया 5जी फोन ताकतवर साबित हो सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पावर बैकअप के लिए Karbonn Rebel 5G फोन में 7000 बैटरी दी जा सकती है। यानी एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह कार्बन मोबाइल एक दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकेगा। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
कार्बन रेबल 5जी फोन को 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन हो सकती है जिसे IPS LCD पैनल पर बनाया जा सकता है। वहीं यूजर्स को इस सस्ते 5जी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 600nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। अपकमिंग कार्बन फोन IP65 से लैस किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Karbonn Rebel 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप लगाया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर शामिल किए जाने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस स्मार्टफोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलेगा और साथ ही साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगाया जा सकता है।









